{"_id":"66e4c5e1100648b6b9056994","slug":"deoria-news-second-overbridge-in-gorakhnath-will-be-ready-before-khichdi-fairdevotees-will-get-relief-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-684262-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खिचड़ी मेला से पहले तैयार हो जाएगा गोरखनाथ में दूसरा ओवरब्रिज...श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खिचड़ी मेला से पहले तैयार हो जाएगा गोरखनाथ में दूसरा ओवरब्रिज...श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
Sat, 14 Sep 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मकर संक्रांति पर्व पर लगने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर बन रहे दूसरे टू लेन पुल के काम को पहले ही पूरा कर लेने की तैयारी है। इसके लिए सेतु निगम तेज गति से काम करा रहा है, ताकि खिचड़ी मेले के पूर्व इस पर आवागमन शुरू हो सके। अधिकारियों का दावा है कि 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर एक टू लेन के पुल का निर्माण 115.76 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। इसके सभी पिलर बन गए हैं। छत की ढलाई का अधिकांश काम हो चुका है। रेलवे के हिस्से में पाइलिंग हो चुकी है, इस पर ढलाई, अंडरग्राउंड बिजली के तारों की शिफ्टिंग और नाले के पास का काम बाकी है। दोनों ओर एप्रोच सहित अन्य काम भी तेज गति से चल रहा है। इस ओवरब्रिज का काम पूरा कराने की अंतिम तिथि मार्च 2025 निर्धारित की गई है, लेकिन कार्य को दिसंबर माह के अंत तक पूरा कराने की कवायद चल रही है। ताकि खिचड़ी मेले के पहले इस पर आवागमन शुरू हो सके। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि इस परियोजना को समय से पूरा कर लिया जाएगा।
ओवरब्रिज पर धनुष आकार वाले गर्डर से की जाएगी सजावट
इस पुल पर भी सिक्टौर मानीराम ओवरब्रिज की तरह बो-स्ट्रिंग गर्डर (धनुष आकार वाला गर्डर) से सजावट की जाएगी। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि बो-स्ट्रिंग गर्डर को बोस्ट्रिंग ट्रस के रूप में भी जाना जाता है। इसे पुल के डेक, वाहनों और पैदल यात्रियों के भार को सहन करने को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है।