फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria News: Equipment is coming from Germany..wait for a few more days

Gorakhpur News: जर्मनी से आ रहा है उपकरण..अभी कुछ दिन और करिए इंतजार

Sat, 14 Sep 2024 04:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Equipment is coming from Germany..wait for a few more days
गोरखपुर। बीआरडी में एमआरआई मशीन 18 दिन से खराब है। इसका एक उपकरण बदला जाना है, जो जर्मनी से मंगाया जा रहा है। अभी यह उपकरण गोरखपुर नहीं पहुंचा है। वहीं जिला अस्पताल में छत से पानी टपकने की वजह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई है। एक्सरे का भी फोटो मोबाइल में ले जाकर डॉक्टर को दिखाना पड़ रहा है। इस कारण जांच के लिए मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमआरआई जांच की मशीन का एक उपकरण करीब 18 दिन पहले खराब हो गई। मरम्मत कराने वाली संस्था ने उपकरणों की खरीद के लिए प्रयास किया। इसके बाद जर्मनी से यह मशीन मुंबई और वहां से लखनऊ मंगाई गई है। अब इसे लखनऊ से गोरखपुर लाना है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन एमआरआई की जांच के लिए 50 से 60 मरीज आते हैं। जांच केंद्र पर मशीन खराब होने की बात कहकर मरीजों काे लौटा दिया जा रहा है। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को बाहर से एमआरआई कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

---------
आज नहीं होगी जांच का चिपका दिया नोटिस
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की नई मशीन का चिप जल जाने के कारण उससे जांच नहीं हो पा रही है। पुरानी मशीन दो सप्ताह पहले वह भी छत से पानी टपकने के कारण खराब हो गई। अस्पताल में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते हैं। कमरे के बाहर तकनीकी खराबी से आज जांच सम्भव नहीं है, की नोटिस लगी है। जबकि जांच दो सप्ताह से ठप पडी है। इसके अलावा जिला अस्पताल के डिजिटल एक्सरे की प्रिटिंग मशीन खराब हो जाने के कारण प्रिंट भी नहीं हो पा रहा है। जांच के बाद मरीज कम्प्यूटर पर दिखाई दे रही रिपोर्ट की फोटो लेकर डॉक्टर के पास जा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यहां प्रतिदिन 200 से ज्यादा जांच होती है, मरीजों को रिपोर्ट की ज्यादा जरूरत होने पर उन्हें फोटो लेने के लिए कह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट
- पति को पथरी की समस्या है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा था। जांच केंद्र पर आने पर पता चला कि मशीन खराब है अब बाहर से जांच कराना पड़ेगा। बाहर जांच के लिए 700 रुपये लगेंगे।
संध्या शुक्ला, कुनराघाट
- एक्स रे कराने आई थी। पता चला है कि प्रिटिंग मशीन खराब हो गई है। लाेग फोटो लेकर डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहे हैं। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है। वह फोटो भी नहीं ले सकते। डॉक्टर फोटो देखकर आगे क्या इलाज करेंगे इसका भी पता नहीं है।

गायत्री राय, बासंगांव
-----
वर्जन
एमआरआई मशीन के खराब हुए पार्ट को जर्मनी से मंगाया गया है। उपकरण लखनऊ तक पहुंच गया है। दो दिनों में मशीन को ठीक करा दिया जाएगा। पार्ट मिलने में देर की वजह से मरीजों को दिक्कत आई है।
- डॉ. राम कुमार जायसवाल, प्राचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed