फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur DDU, International seminar at Gorakhnath Research Chair today...Chief Minister will participate

डीडीयू : गोरखनाथ शोधपीठ में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज...मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

Sat, 14 Sep 2024 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 10:41 AM IST
सार

दो दिवसीय आयोजित इस संगोष्ठी में देश-विदेश के नाथ पंथ के ख्यातिलब्ध विद्वान भाग लेंगे। संगोष्ठी के अंतिम दिन समापन सत्र में मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी होंगे। सत्र की अध्यक्षता कुलपति करेंगी। समापन एवं उद्घाटन सत्र के अलावा छह तकनीकी सत्रों में नाथ पंथ के विभिन्न पहलुओं पर ख्यातिलब्ध विद्वानों की ओर से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur DDU, International seminar at Gorakhnath Research Chair today...Chief Minister will participate
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : x/@myogiadityanath

विस्तार

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं हिन्दुस्तानी अकादमी, प्रयागराज की ओर से आयोजित ‘समरस समाज के निर्माण में नाथपंथ का अवदान’ विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ शनिवार को होगा। बताैर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माैजूद रहेंगे।

विज्ञापन


दीक्षा भवन में आयोजित होने वाले उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी। इस संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी होंगे। दो दिवसीय आयोजित इस संगोष्ठी में देश-विदेश के नाथ पंथ के ख्यातिलब्ध विद्वान भाग लेंगे।
विज्ञापन


संगोष्ठी के अंतिम दिन समापन सत्र में मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी होंगे। सत्र की अध्यक्षता कुलपति करेंगी। समापन एवं उद्घाटन सत्र के अलावा छह तकनीकी सत्रों में नाथ पंथ के विभिन्न पहलुओं पर ख्यातिलब्ध विद्वानों की ओर से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के इस संगोष्ठी में छह तकनीकी सत्रों में विभिन्न उप विषयों जैसे नाथ पंथ का वैश्विक प्रदेय, नाथ पंथीय साहित्य में सामाजिक समरसता, स्वतंत्रता आंदोलन में नाथ पंथ का अवदान, नाथ सिद्ध परंपरा एवं साधना प्रक्रिया व नाथ पंथीय विश्वकोश पर गहन मंथन एवं चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में एक पुस्तक एवं एक पत्रिका का विमोचन करेंगे। इसमें डॉ. पद्मजा सिंह की ओर से लिखित नाथ पंथ का इतिहास तथा महायोगी गुरु गोरखनाथ शोध पीठ की पत्रिका कुंडलिनी शामिल हैं।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय में एक दिव्यांगजन कैंटीन का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगे। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि दिव्यांगजन कैंटीन का संचालन दिव्यांगजन ही करेंगे। इसके पीछे विश्वविद्यालय का मकसद उनके लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है।

Gorakhpur DDU, International seminar at Gorakhnath Research Chair today...Chief Minister will participate
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

उच्च शिक्षा सचिव एवं कुलपति ने की तैयारी की समीक्षा
उच्च शिक्षा सचिव एमपी अग्रवाल तथा कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दीक्षा भवन जाकर तैयारी की जानकारी ली। इसके साथ ही दिव्यांगजन कैंटीन का भी निरीक्षण किया। उच्च शिक्षा सचिव ने तैयारी का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

देश-विदेश के विद्वान होंगे शामिल
नाथ पंथ पर दो दिनों तक चलने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के तकनीकी सत्रों में देश व दुनिया के कई शीर्षस्थ विद्वानों को सुनने का अवसर मिलेगा। इसमें उड़ीसा के संत शिवनाथ, उड़ीसा, जेएनयू के प्रो. संतोष शुक्ल, जेएनयू, गुजरात के संत शेरनाथ, शिमला से डॉ. हंसराज, उप्र हिंदी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सदानंद गुप्त, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय का व्याख्यान होगा।

इसके साथ ही विदेश से शामिल प्रतिष्ठित विद्वान शशिपाधा, वर्जिनिया, अमेरिका, राजराही, न्यूयॉर्क, सुषमा मल्होत्रा, न्यूयॉर्क, अमेरिका, मीना चोपड़ा, टोरंटो, कनाडा, अमेरिका, प्रहलाद देबनाथ, बांग्लादेश, डॉ. सुरेश पुष्पाकर, यूके, एम तुफैल अहमद, ओमान, मस्कट आदि अपना व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed