{"_id":"651cf0404908a176e9015686","slug":"deoria-massacre-cm-yogi-adityanath-sees-injured-anmol-in-medical-college-2023-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria hatyakand: सीएम ने सिर पर फेरा हाथ तो घायल अनमोल ने खोलीं आंखें... मगर बोल न सका, चेहरे पर झलक रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria hatyakand: सीएम ने सिर पर फेरा हाथ तो घायल अनमोल ने खोलीं आंखें... मगर बोल न सका, चेहरे पर झलक रही दहशत
Wed, 04 Oct 2023 10:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Oct 2023 10:29 AM IST
सार
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 10 वर्ष के अनमोल दुबे की सेहत में तेजी से सुधार होने लगा है। मंगलवार की सुबह से अनमोल आंखें खोलने लगा है। घटना को लेकर दहशत उसके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। जैसे ही आंखें खोल रहा है, आंसू की धारा बहने लग रही है। वह बेहद डरा-सहमा है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती देवरिया कांड में घायल बालक का हाल-चाल लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया हत्याकांड में घायल अनमोल को देखने मंगलवार की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अनमोल ने सीएम के सिर पर हाथ फेरने पर आंखें खोलीं, उनकी ओर देखता रहा, मगर कुछ बोल नहीं सका।
सीएम ने अनमोल के इलाज की जानकारी ली। ट्रामा सेंटर के आईसीयू में बेड नंबर आठ पर भर्ती अनमोल के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि अनमोल के इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
सीएम ने कहा कि बालक की सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरती जाए। करीब पांच मिनट तक सीएम वार्ड में मौजूद रहे। डॉक्टरों ने बताया कि उपचार के बाद अनमोल की सेहत में सुधार हुआ है। सीएम के जाने के बाद अनमोल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। प्रशासन की अनुमति के बिना किसी के भी मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई है। देवरिया के कांस्टेबल के अलावा मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सीएम के साथ सांसद रवि किशन, कमलेश पासवान, विधायक महेंद्र पाल सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश प्रसाद, प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. बीएन शुक्ला, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे मौजूद रहे।

आंखें खोलते ही रो रहा अनमोल, चेहरे पर झलक रही दहशत
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 10 वर्ष के अनमोल दुबे की सेहत में तेजी से सुधार होने लगा है। मंगलवार की सुबह से अनमोल आंखें खोलने लगा है। घटना को लेकर दहशत उसके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। जैसे ही आंखें खोल रहा है, आंसू की धारा बहने लग रही है। वह बेहद डरा-सहमा है। वार्ड में आने-जाने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को बस एकटक निहार रहा है।