देवरिया सामूहिक हत्याकांड: वार्ड में काफी देर तक टहलता रहा अनमोल, बाहर जाने की करने लगा जिद
देवरिया जिले में बीते सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बीआरडी में भर्ती देवरिया सामूहिक हत्याकांड में घायल आठ वर्षीय अनमोल दुबे की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। सोमवार को वह वार्ड में काफी देर तक टहलता रहा। इस बीच ड्यूटी पर मौजूद स्टॉफ नर्स से बाहर जाने की जिद करने लगा तो बड़ी मुश्किल से उसे समझाया गया।
दोपहर बाद तमकुही राज के विधायक व गोरखपुर शहर के सर्जन डॉ. असीम कुमार बीआरडी पहुंचे और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अब उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। दो-तीन दिन में सिर में लगे टांके भी कटने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, अभी अनमोल को सुरक्षा व स्वास्थ्य कारणों से आईसीयू में ही रखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें: पुलिस की दो टूक- तेज आवाज में डीजे बजाया तो करेंगे सीज, जाएंगे जेल
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।