फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   deoria ex mp aas mohammad and his wife arrested by deoria police

देवरिया में पूर्व सांसद आस मोहम्मद पत्नी समेत गिरफ्तार, लोगों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Wed, 29 Jan 2020 05:22 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 29 Jan 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
deoria ex mp aas mohammad and his wife arrested by deoria police
पूर्व सांसद आस मोहम्मद तथा उनकी पत्नी आसमा खातून - फोटो : amarujala
सीएए तथा एनआरसी के विरोध में बुधवार को एक दिवसीय सत्याग्रह करने जा रहे पूर्व सांसद आस मोहम्मद तथा उनकी पत्नी आसमा खातून को कोतवाली पुलिस ने घर से सुबह 8 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप के नेतृत्व में कोतवाली गेट पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


राज्य सभा के पूर्व सदस्य आस मोहम्मद बुधवार को देवरिया के सुभाष चौक पर सीएए व एनआरसी के विरोध अपनी पत्नी आसमा खातून के साथ बुधवार को एक दिवसीय सत्याग्रह करने वाले थे। इसकी सूचना एक दिन पूर्व एसडीएम संजीव कुमार को दिया था। पुलिस बुधवार सुबह 9 बजे उनके घर से पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी को पुलिस धारा 144 का उलंघन बता रही है। गिरफ्तारी की खबर मिलते राष्ट्रीय समानता दल के संजय दीप कुशवाहा, अनिल शर्मा चतुरान ओझा समेत कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। रिहाई की मांग को लेकर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करने लगे। संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि गिरफ्तरी की कड़े शब्दों में विरोध करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब दो लोग ही सत्याग्रह कर रहे थे तो धारा 144 का भी उल्लंघन नहीं हो रहा था। ऐसी स्थिति में किस कानून के तहत पुलिस ने पूर्व सांसद और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया। क्या इस देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी का विरोध करना संगेय अपराध है। इसका जवाब पुलिस प्रशासन को देना होगा।


चेतावनी दी कि शीघ्र पूर्व सांसद और उनकी पत्नी को रिहा नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी। कोतवाल अश्ननी कुमार राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोतवाली में बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed