फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria bypass road will soon be four lane

खुशखबर: देवरिया बाईपास की सड़क जल्द बनेगी फोरलेन, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Sun, 15 May 2022 10:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 May 2022 10:36 AM IST
सार

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में काम जल्द शुरू कराने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश। नालों की सफाई का काम जल्द पूरा करने को कहा, गोड़धोइया नाले की सफाई की प्रगति पूछी ।

विज्ञापन
Deoria bypass road will soon be four lane
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया बाईपास की सड़क को फोरलेन बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। करीब नौ किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। इसे लेकर विभाग ने सर्वे का काम तकरीबन पूरा कर लिया है। सड़क चौड़ीकरण में वन विभाग की भी जमीन आने की वजह से रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके बाद डीपीआर तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया बाईपास स्थित सीसी नाले के निरीक्षण के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भी फोरलेन चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री, विधानसभा चुनाव से पहले भी इस सड़क के चौड़ीकरण का निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। ज्यादा फोकस जलभराव की समस्या से निजात के लिए किए जा रहे प्रयासों पर रहा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर जलभराव नहीं होना चाहिए। नालों की सफाई का काम जल्द पूरा कराया जाए। मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह से कहा कि गोड़धोइया नाले की तल्लीझार सफाई कराई जाए, जिससे पानी आसानी से निकल जाए। मुख्यमंत्री ने  सभी निर्माणाधीन  नाले-नालियों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बारिश से पहले पूरा होगा असुरन नाले का निर्माण कार्य

असुरन नाला के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री को बताया गया कि रिमाडलिंग का काम चल रहा है। बारिश से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सैनिक स्कूल, आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग, जेल बाईपास रोड चौड़ीकरण की प्रगति की जानकारी भी ली।


खोराबार आवासीय योजना की जानकारी दी

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने सीएम को खोराबार आवासीय योजना की प्रगति से अवगत कराया। नगर आयुक्त ने शहर के नालों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कानून व्यवस्था के लिए नवसृजित होने वाले थानों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed