फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria bypass four lane work completed by boating, now fill the pace

Gorakhpur News: नौका विहार से देवरिया बाईपास फोरलेन का काम पूरा, अब भरिए फर्राटा

Tue, 09 Jul 2024 06:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Deoria bypass four lane work completed by boating, now fill the pace
गोरखपुर।
विज्ञापन

रामगढ़ताल इलाके के नौका विहार से देवरिया बाईपास को दो जगह जोड़ने वाले 2.5 किमी लंबे फोरलेन का काम लगभग पूरा हो गया है। एक स्थान पर कुछ काम शेष हैं, जिसके जल्द पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसका काम पूरा होने के बाद तारामंडल एवं भगत चौराहा क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख आबादी को राहत मिलेगी। इस फोरलेन के कारण क्षेत्र के लोगों को इस बार जमभराव का सामना नहीं करना पड़ा।

इस फोरलेन के तहत नौका विहार से बौद्ध संग्रहालय के पहले पुलिया का निर्माण कार्य दोनों लेन पर पूरा कर लिया गया है। वहां एक तरफ लेन की ढलाई के बाद आवागमन रोका गया है, जबकि नाले का निर्माण हो गया है। उसके आगे चिड़ियाघर की ओर से सड़क और नाले का काम हो चुका है। पहले बौद्ध संग्रहालय के पहले और चिड़ियाघर जाने वाले मार्ग पर पानी भरा जाता था, जबकि नौका विहार से वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय की ओर से जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब लोगों को अब इससे राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

---
सर्विस लेन है बाकी

नौका विहार से देवरिया बाईपास तक फोरलेन निर्माण अप्रैल में पूरा होना था, लेकिन महंत दिग्विजय नाथ पार्क के पास पुलिया निर्माण में जमीन का पेच फंसने सहित अन्य कारणों से प्रोजेक्ट में देरी हो गई। पीडब्ल्यूडी ने शुरुआती दौर में जितनी जमीन में नाला निर्माण की योजना बनाई थी, उसमें अधिक जमीन की आवश्यकता पड़ी। इस कारण वहां दो लेन की पुलिया बन गई थी, जबकि दो लेन का कार्य अब किया जा रहा है। वहां नाले का काम पूरा हो गया है। एक तरफ सर्विस लेन में जमीन का विवाद आने पर उसे रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

नौका विहार से देवरिया बाईपास की ओर जाने वाली सड़क पूरी होने वाली है। इससे पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। चिड़ियाघर जाने वाले लोगों को रामगढ़ताल के नौका विहार केंद्र तक जाने में सुविधा होगी।
------
बोले लोग
तारामंडल क्षेत्र में अब सड़कें अच्छी हो गई हैं, नाले का निर्माण भी हुआ है। इस कारण पिछले दिनों हुई बरसात में लोगों को कम परेशानियां उठानी पड़ीं। पहले बरसात में सड़क पर पानी भर जाता था।

कृष्ण कुमार तिवारी, अधिवक्ता
---
देवरिया बाईपास और रामगढ़ताल के बीच कई स्थानों पर बारिश का पानी चढ़ जाता था। इस फोरलेन के निर्माण से इस बारिश में स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए लोगों को बड़ी सुविधा मिली है।

मनीष कुमार तिवारी, शिक्षक

कोट..
देवरिया बाईपास से नौका विहार की सड़क में 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं। वाणिज्य कार्यालय की तरफ पुलिया के सर्विस लेन को लेकर लैंड इशू बना हुआ है। जल्द उसका निस्तारण करवा कर काम को पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद फोरलने के उद्घाटन की तैयारी है।

अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed