फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Block Pramukh Election 2021 Results of ten development blocks released

देवरिया ब्लॉक प्रमुख चुनाव: दस विकास खंडों के परिणाम जारी, भाजपा ने जीते छह सीट

Sat, 10 Jul 2021 07:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jul 2021 07:03 PM IST
सार

छह पहले ही घोषित हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित, गहमागहमी के बीच हुआ ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव

विज्ञापन
Deoria Block Pramukh Election 2021 Results of ten development blocks released
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जनपद में ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव शनिवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। दस विकास खंडों में वोट डाले गए। दोपहर बाद मतों की गिनती समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। इस दौरान सभी ब्लाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीएम व एसपी पूरे दिन भ्रमण पर रहे और मतदान व मतगणना का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख पद के लिए शनिवार को दस विकास खंडों में सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने देसही देवरिया, बैतालपुर, देवरिया सदर, भलुअनी, बरहज आदि विकास खंडों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन कार्य को सकुशल निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का निर्देश एआरओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि मतदान व मतगणना कार्य में पूरी निष्पक्षता बरतें, कही कोई चूक न हो इसका ध्यान रखें। उन्होंने चाक-चौबंद सुरक्षा बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


यहां से ये जीते
विकास खंड देवरिया सदर से पवन कुमार गुप्त 104 मत पाकर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सोहनलाल गुप्त को मात्र नौ वोट मिले, जबकि तीन मत अवैध घोषित किया गया। देसही देवरिया से भाजपा की प्रज्ञा तिवारी 42 मत पाकर विजयी हुई, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल मुकेश को 22 वोट मिला। बैतालपुर में भाजपा की चंदा राय 70 मत पाकर विजयी घोषित हुए, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के शैल देवी को 27 मत मिला, जबकि पांच मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक के क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रमादित्य के निर्वाचन का मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण मतदान से वंचित रहे। बरहज में भाजपा प्रत्याशी सीमा पासवान 30 मत पाकर विजयी हुईं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाष प्रसाद को 28 मत मिले। भलुअनी से छट्ठू 48 मत पाकर विजयी हुए। भाटपार रानी में सपा की सोनमती देवी 70 मत पाकर विजयी घोषित हुईं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की निप्पू देवी को मात्र पांच मत मिले, जबकि चार मत अवैध पाए गए।

 

सलेमपुर तहसील क्षेत्र में तीन सीट पर भाजपा को कामयाबी

सलेमपुर तहसील क्षेत्र के तीन ब्लॉकों में केवल सलेमपुर सीट पर भाजपा को कामयाबी मिली है। जबकि भटनी से सपा और लार से निर्दल प्रत्याशी को जीत मिली। भागलपुर में भाजपा को जीत मिली। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। हालांकि लार अति संवेदनशील होने के चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी शाम तक जमी रहीं।

सलेमपुर से भाजपा की सीमा सिंह 53 मत पाकर विजयी हुईं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल  रागिनी सिंह को 43 वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित किया गया। भटनी में सपा की रनिया देवी 61 वोट पाकर विजयी हुईं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मानवेंद्र तिवारी को 23 वोट मिले। रनिया देवी लगातार दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं। लार में निर्दल अंकिता सिंह ने भाजपा उम्मीदवार विभा सिंह को समर्थन दे दिया।

इसके चलते चुनाव दो लोगों में ही रह गया। इसमें निर्दल प्रत्याशी अनुभा सिंह 45 वोट पाकर विजयी हुईं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की विभा सिंह को 34 मत मिले। भागलपुर में कुल 71 मत में एक सदस्य ने मतदान नहीं किया। भाजपा के मुन्नीलाल 62 मत पाकर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की रीमा देवी को छह वोट मिले। दो मत अवैध पाए गए। सलेमपुर में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद प्रमुख के आवास पर पटाखे फोड़े गए तथा ढोल-नगाड़े पर समर्थक थिरकते रहे।

नगर में ओवरब्रिज से बैरिकेडिंग कर वाहनों को स्टेशन रोड व ब्लॉक की तरफ जाने से रोक दिया गया था। लोगों को रेलवे स्टेशन व अस्पताल जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सलेमपुर के पूर्व एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल व कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा सुरक्षाकर्मियों के साथ शांति व्यवस्था में जमे रहे। जबकि लार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, सीओ कपिल मुनि सिंह व इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के साथ पूरे दिन जमीं रहीं।

 

इन ब्लाकों में निर्विरोध चुने गए प्रमुख

जनपद के सोलह ब्लाकों में से छह विकास खंडों में प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें विकास खंड पथरदेवा से कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के पुत्र सुव्रत शाही, गौरीबाजार से राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की बहू अनीता, तरकुलवा से रामअशीष गुप्ता, बनकटा से बिंदा, रुद्रपुर से उषा पासवान, रामपुर कारखाना से उषा शामिल हैं।

प्रेक्षक ने मतदान स्थल का किया निरीक्षण
भाटपाररानी। जिले के चुनाव प्रेक्षक दोपहर 12.30 बजे लाव-लश्कर के साथ भाटपाररानी ब्लॉक पर पहुंचे। उन्होंने ब्लाक प्रमुख पद के लिए हो रहे मतदान का निरीक्षण किया तथा बीडीसी सदस्यों से बात कर मतदान की जानकारी ली। लगभग 14 मिनट रहने के बाद वे 12.44 बजे वहां से रवाना हो गए। इस दौरान एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ पंचम लाल, थानाध्यक्ष भाटपाररानी चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।

रिकॉर्ड मतों से जीतीं सोनमती
भाटपाररानी से नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सोनमती देवी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सर्वाधिक 70 मत तथा सर्वाधिक 65 मतों से विजय दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया है। अब तक किसी प्रत्याशी ने न तो इतना मत  पाया है और ना ही इतने अधिक मतों से विजय दर्ज की है। उन्होंने जीत के बाद एक संक्षिप्त प्रेस वार्ता में कहा कि वे साक्षर और कुशल गृहणी हैं ।उनके पति लक्ष्मण खरवार बिहार में श्रम एवं संसाधन विभाग पटना में प्रधान लिपिक पद से सेवानिवृत्त है।

वह शुरू से ही सामाजिक कार्यों और गरीबों की मदद करते रहे हैं। वे खरवार जाति के उत्थान व विकास की लड़ाई सदैव लड़ते रहे हैं। उन्होंने खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति घोषित कराने में तहसील, जिला और प्रदेश तक लड़ाई लड़ी है। जिसका लाभ उन्हें आज इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचकर मिला है। वे इसका सारा श्रेय अपने पति तथा लक्ष्मण खरवार तथा सपा विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय को दी।

सदर ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने पर समर्थकों ने पवन का किया स्वागत
सोनूघाट ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्वाचित पवन कुमार उर्फ पिंटू जायसवाल का समर्थकों नेफूल-मालाओं से स्वागत किया। गन्ना शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष नीरज शाही, राजेश मिश्र, निर्भय शाही, भगवती सिंह, इंद्रजीत यादव, विवेक शाही, बड़े शाही, विनय सिंह, अरविंद सिंह, प्रमोद सिंह, विजयी पांडेय, अरविंद शाही, राजेश जायसवाल, वेद जायसवाल व बीडीसी सदस्य, प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed