फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria administration raids illegal oil manufacturing facilities near Baitalpur oil depot

देवरिया: अवैध तेल बनाने वाले ठिकानों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, दो दर्जन से अधिक लोग हिरासत में

Sat, 18 Sep 2021 12:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Sep 2021 12:11 PM IST
सार

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में ऑयल टैंकर से तेल निकालने वाला यंत्र, कूप्पी समेत लगभग दो हजार लीटर अवैध तेल पकड़ा गया।

विज्ञापन
Deoria administration raids illegal oil manufacturing facilities near Baitalpur oil depot
जिला प्रशासन की छापेमारी में भारी मात्रा में तेल बरामद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार की सुबह जिला प्रशासन ने बैतालपुर ऑयल डिपो के आस-पास छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में ऑयल टैंकर से तेल निकालने वाला यंत्र, कूप्पी समेत लगभग दो हजार लीटर अवैध तेल पकड़ा गया। इसके अलावा तेरह की संख्या में ऑयल टैंकरों और दो दर्जन से अधिक लोगों को कब्जे में लेकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की योजना बनाई गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र के निर्देश पर एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एएसपी राजेश कुमार सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह के नेतृत्व में देवरिया जिले की देवरिया, गौरीबाजार, रुद्रपुर, खुखुंदू, भलुअनी, बरहज, बरियारपुर, बघौचघाट, पथरदेवा, भाटपाररानी, भटनी आदि थानों की पुलिस तथा राजस्व विभाग के सैकडों कर्मचारी शनिवार की सुबह ही बैतालपुर डिपो पहुंच गए। उनके वहां पहुंचते अफरा-तफरी मच गई। लोगों को यह समझ में नहीं आया कि वह करें तो क्या करें।
विज्ञापन


पुलिस की नाकेबंदी ने कुछ देर के लिए सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। जब अवैध तेल माफियाओं की ओर पुलिस ने रुख किया तब अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। इस छापेमारी में लगभग एक किलोमीटर के बीच आने वाले सभी घरों व उनके गोदामों की तलाशी ली गई। जिसमें सिर्फ पांच जगहों पर टीम को सफलता मिली। जहां से 13 लोडेड व अनलोडेड तेल टैंकर, तीन दर्जन से अधिक 50 लीटर तेल से भरे गैलन, चार की संख्या में टैंक कवर, 10 अदद कूप्पी, 20 बाल्टी, 4 पाईप सहित दर्जनों तेल निकालने वाले यंत्र बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के बाद मौके पर पहुंच जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने छापेमारी हुए सामाग्रियों एवं स्थानों का निरीक्षण किया। इस संबंध में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि डिपो के आसपास अवैध तेल कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की गई है। इसमे संलिप्त सभी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि जिन स्थानों से अवैध तेल का कारोबार होता है, उन भवनों को सील किया जाएगा। वहीं उनके अंदर खड़ी 13 टैंकरों और दो दर्जन से अधिक लोगों को कब्जे में लिया गया है। जिनके विरुद्ध जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed