फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dengue spread its legs, two more got infected

Gorakhpur News: डेंगू ने पसारे पैर, दो और चपेट में आए

Fri, 25 Aug 2023 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dengue spread its legs, two more got infected
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। बृहस्पतिवार को भटहट क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर और चरगांवा ब्लॉक के 43 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों की जांच में ये मामले सामने आए हैं। अब तक जो 16 केस मिले हैं, इसमें से 10 ग्रामीण व छह शहरी क्षेत्र के हैं। हालांकि, मलेरिया विभाग के आंकड़े में अभी केवल 13 मामले ही हैं। पिछले साल अगस्त में 21 मामले मिले थे।
विज्ञापन

गोरखपुर-बस्ती मंडल में अगस्त से अक्तूबर तक का महीना संक्रामक बीमारियों के लिहाज से खतरनाक हो जाता है। हर साल मौसमी बीमारियों के अलावा इंसेफेलाइटिस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस, हाई ग्रेड फीवर, डेंगू, पीलिया आदि के मामले आते हैं। इस साल भी 31 जुलाई तक डेंगू के केवल 4 केस थे, लेकिन 15 अगस्त के बाद संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को 148 मरीजों की जांच कराई गई। अब तक 3240 मरीजों के नमूनों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------
मेडिकल कॉलेज में बस्ती की किशोरी डेंगू पीड़ित

बीआरडी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बृहस्पतिवार को डेंगू के 12 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच की गई। इसमें बस्ती जिले की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक अन्य मरीज की जांच में बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
-------------



डेंगू मरीजों की संख्या
2018-25

2019-114
2020-9

2021-67
2022-318
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed