फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dengue in Gorakhpur: Dengue outbreak increasing five new patients found in gorakhpur

गोरखपुर में डेंगू का डंक: लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, पांच नए मरीज मिले, संख्या हुई 41

Tue, 02 Nov 2021 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Nov 2021 12:04 PM IST
सार

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। बताया कि डेंगू के मामले बढ़े तो हैं, लेकिन अब तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
Dengue in Gorakhpur: Dengue outbreak increasing five new patients found in gorakhpur
डेंगू - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू के पांच नए मरीज सोमवार को मिले हैं। इन मरीजों में जटेपुर रेलवे कॉलोनी, पादरी बाजार, दीवान बाजार और सूरज कुंड के रहने वाले हैं। इसके बाद से जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 41 हो गई है। इनमें जिला अस्पताल में पांच नए मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि डेंगू के मामले बढ़े तो हैं, लेकिन अब तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बताया कि रेलवे कॉलोनी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस संबंध में रेलवे को पत्र भी लिखा गया है। जिला अस्पताल में अब तक 328 मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई हैं। इनमें कुल 41 मरीज मिले हैं। इसके अलावा एनएस-वन की जांच 1274 लोगों की गई है। मलेरिया की जांच 11697 लोगों की गई है। इसमें कोई भी मरीज मलेरिया पीड़ित नहीं मिला है। बताया कि 312 लोगों के घरों का सर्वे किया गया है। 55 लोगों को नोटिस देकर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
अब रात आठ बजे तक लगवा सकते हैं टीका, नगर निगम के बूथ पर मिल रही है सुविधा
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूथों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रात में आठ बजे तक अब कोविड का टीका लगवाया जा सकता है। यह सुविधा नगर निगम के बूथ पर उपलब्ध कराई गई है। इस बूथ पर कोई भी सुबह 10 बजे से लेकर रात आठ बजे तक पहुंचकर टीका  लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने बूथों की संख्या बढ़ा दी है। इसके बाद भी लोग बूथों पर कम पहुंच रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 216 बूथ बनाए थे। इन बूथों पर 15343 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 4133 को पहली और 11212 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। सभी बूथों पर दोपहर बाद सन्नाटा पसर गया था। दोपहर बाद स्वास्थ्य कर्मी लोगों का इंतजार करते रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। जो लोग अभी टीकाकरण से वंचित हैं, वह बूथों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं।

 
निजी डॉक्टरों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई
आईएमए व स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निजी डॉक्टरों को गर्भवती व बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जाने वाली स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। सोमवार को सीएमओ कार्यालय के प्रेरणाश्री सभागार में हुई बैठक में सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने जानकारी दी। बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के योगदान में निजी डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहता है। निजी डॉक्टरों के पास 50 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में उनका बेहतर इलाज करते हुए उन्हें जागरूक किया जाए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एनके पांडेय, आईएमए के अध्यक्ष डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. एके चतुर्वेदी, डॉ. केए अब्बासी, डॉ. शिवशंकर शाही, डॉ. धर्मेंद्र राय, डॉ. अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed