{"_id":"66c660dba0c28a324f0ce9e4","slug":"demonstration-on-the-streets-in-the-city-for-two-hours-shops-remained-closed-for-some-time-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-129436-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो घंटे शहर में सड़क पर प्रदर्शन, कुछ देर बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो घंटे शहर में सड़क पर प्रदर्शन, कुछ देर बंद रहीं दुकानें
विज्ञापन
-सुरक्षा को लेकर पुलिस रही सतर्क, कुछ स्थानों पर हुई नोकझोंक, सरकार के खिलाफ गरजे प्रदर्शनकारी
-कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद में एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में कई संगठनों ने बुधवार को ''भारत बंद'' का आह्वान किया है। जिले में यह बेअसर दिखाई दिया, लेकिन प्रदर्शन कर रहे सैकडों लोग सड़कों पर उतर आए। बसपा, सपा, आम आदमी व आजाद समाज पार्टी समेत तमाम संगठनों के लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। एससी -एसटी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक शिव मंगल गौतम समेत अन्य पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनकारी शहर में सभी प्रमुख मार्गाें पर नारेबाजी करने लगे। काॅलेज रोड, गोरखपुर पर प्रदर्शन के बाद फरेंदा रोड पर प्रदर्शन शुरू हुआ। इस रोड पर प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शकारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस सतर्क रही। शहर में पुलिस दुकानों के सामने सुरक्षा घेरा बनाकर खड़ी रही। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही थी। दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन कर रहे लोगों को आगे बढ़ते ही दुकानें खुल जा रहीं थीं।
बसपा जिलाध्यक्ष नारद राव ने कहा कि एससी-एसटी के आरक्षण का मूल आधार सामाजिक शोषण है। न कि आर्थिक, देश की आजादी के बाद भी एससी और एसटी वर्गों के ऊपर छुआ-छूत और अन्य अनेक प्रकार के शोषण व उत्पीड़न सहने पड़ रहे हैं। वर्तमान में भाजपा सरकार एससी-एसटी के आरक्षण को खत्म करने के लिए सरकारी नौकरियों को अनुबंध के माध्यम से कार्य कराया गया है। सरकारी उपक्रमों (संस्थानों) को निजी हाथों में बेच कर एससीएसटी वर्गों को उनके आरक्षण से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान, राजेश यादव, विंदु देवी, तबारक हुसैन, मनोज पासवान, अशोक प्रताप निषाद, नंदू प्रसाद, अनिल गौतम, प्रकाश राव अमरनाथ गौतम, राजमणि राव, महेश प्रसाद, श्यामबिहारी, संजय गौतम मौजूद रहे।
परतावल, चौक, घुघली, फरेंदा, सोनौली, ठूठीबारी, शिकारपुर, बृजमनगंज प्रतिनिधियों के अनुसार बंद का कुछ खास असर क्षेत्र में नहीं दिखा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुबह से ही पुलिस भी सक्रिय रही
भारत बंद के आह्वान को देखते हुए जिले में सुबह से ही पुलिस भी सक्रिय रही। विभिन्न स्थानों पर नजर रखी जा रही थी। वहीं जो बंद समर्थक बाजार में घूम कर लोगों से संस्थान बंद करने की अपील करते रहे। फिलहाल बाजारों में कुछ दुकानें बंद हैं। शहर में बंद का आंशिक असर दिखाई दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भाकपा माले ने दिया धरना
महराजगंज। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिन वादी के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में कलक्ट्रेट में धरना दिया गया। जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने रोष प्रकट किया। इस दौरान हरीश, द्वारपाल, राजमंगल, संजय निषाद, रामपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नौतनवा। अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। बुधवार को नौतनवा कस्बे में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं, मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था तथा भीम आर्मी ने भारत बंद के समर्थन में रैली निकाल प्रदर्शन किया।
नौतनवा कस्बा के रेलवे स्टेशन चौराहे से निकाला रैली घंटा घर,अस्पताल चौराहा,जयहिंद चौराहा,घंटाघर होते हुए खनुआ तिराहा होते हुए नौतनवा तहसील में जाकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जितेंद्र गौतम, जिला पंचायत सदस्य रामानुज मौर्य, सर्वेश गौतम, फूलदेव, अनीश कुमार,अवधराज भारती, वाजिद भारती, कृष्ण मोहन आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर में प्रदर्शन के दौरान लोगों को आने जाने में हुई परेशानी
महराजगंज। भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान लोगों को दुश्वारियाें का सामना करना पड़ा। सड़क पर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे तो सर्विस लेन भी जाम हो गई थी। इसके अलावा शहर में अंदर के रास्तों से आने जाने में समस्या झेलनी पड़ी। करीब दो घंटे तक लोग परेशान रहे। सर्विस लेन पर एक किनारे गाड़ी खड़ी होने के कारण सड़क पर आने जाने के लिए कम जगह होने से समस्या हुई। संवाद