{"_id":"658f25b34ca4665b9a05f734","slug":"demand-to-stop-the-allocation-process-of-utility-room-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-415889-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यूटिलिटी रूम के आवंटन प्रक्रिया को रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यूटिलिटी रूम के आवंटन प्रक्रिया को रोकने की मांग
Sat, 30 Dec 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
लोहिया एन्क्लेव संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने जीडीए उपाध्यक्ष को सौंपा पत्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जीडीए द्वारा लोहिया एन्क्लेव में यूटिलिटी रूम पर हुए कब्जे को खाली कर उसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के बयान को लेकर शुक्रवार को लोहिया एन्क्लेव के नागरिकों ने उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन से मुलाकात की। पत्रक सौंपकर हाईकोर्ट में लंबित वाद को देखते हुए आवंटन प्रक्रिया रोकने की मांग की गई। जिसपर जीडीए उपाध्यक्ष ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
वसुंधरा और लोहिया एन्क्लेव में यूटिलिटी रूमों पर कब्जे की जांच दो दिन पहले जीडीए द्वारा कराई गई थी। अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर उसमें रह रहे लोगों से आवंटन कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया। जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा था कि आवंटन पत्र नहीं दे पाने पर यूटिलिटी रूम को खाली कराया जाएगा।
लोहिया एन्क्लेव आवंटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष ने कहा कि यूटिलिटी रूमों में काबिज बाहरी व्यक्तियों को निकालकर उसे खाली कराने एवं हाईकोर्ट में लंबित वाद पर कोई निर्णय आने के बाद यूटिलिटी रूम पर निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर कुंवर भगत सिंह, राजीव पांडेय, अवनीश शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।