फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand for solution to the problems of Golghar

Gorakhpur News: गोलघर की समस्याओं के समाधान की मांग

Fri, 01 May 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for solution to the problems of Golghar
- महानगर के व्यापारियों के साथ डीएम ने की बैठक, समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन


गोरखपुर। महानगर के प्रमुख व्यापारियों की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले 25 अप्रैल को गोलघर के निजी होटल में आयोजित बैठक में तय बिंदुओं की समीक्षा हुई और संबंधित अधिकारियों से सभी बिंदुओं के प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही ने गोलघर की अनेक समस्याओं को रखा।
व्यापारियों ने मांगपत्र में प्रमुख मांगों में ई-रिक्शा का संचालन, सफेद पट्टी के अंदर पार्किंग, सीएम ग्रिड परियोजनाएं का शीघ्र पूर्णता, नो वेडिंग जॉन का कठोरता से अनुपालन, ट्रैफिक पुलिस की ओर से जनता से सम्मानजनक व्यवहार कराना, चटोरी गली की नियमित साफ सफाई कराने व इंद्रा बाल बिहार पार्क में पार्किंग व फूडस्टाल का निर्माण कराने, मल्टीलेवल पार्किंग, व्यापारियों व स्टाफ के बारह घंटे का स्लॉट और रियायती दर पर मासिक पास, गोलघर के ट्रैफिक डायवर्सन के लिए गांधी आश्रम गली, खोवा मंडी गली, काली मंदिर गली को अतिक्रमण मुक्त कराकर चौड़ीकरण, गोलघर में सरकारी भूमि अतिक्रमण हटाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी बिंदुओं पर एक-एक कर चर्चा की और कहा कि इनमें से कई समस्याएं नगर निगम से संबंधित है, वहां उपस्थित नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से तत्काल समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही अगली व्यापार बंधु की बैठक आयोजित होगी, जिसमें वह उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अभिषेक शाही, रमेश चंद्र गुप्ता, गौरी शंकर सरावगी, सौरभ कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, नवीन चौरसिया, संजय जलान, प्रशांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed