{"_id":"6aa078ad796483899e0fce6f","slug":"demand-for-idols-modeled-after-siddhivinayak-and-lalbaugcha-raja-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1444577-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिद्धिविनायक व लालबाग के राजा के स्वरूप वाली प्रतिमाओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिद्धिविनायक व लालबाग के राजा के स्वरूप वाली प्रतिमाओं की मांग
Wed, 09 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों में बप्पा की स्थापना के लिए लोग अपनी पसंद की प्रतिमाएं तलाश रहे हैं। वहीं इस बार प्रतिमाओं की खरीदारी में भक्ति के साथ उनके अलग-अलग स्वरूप की भी मांग अधिक देखने को मिल रही है।
घरों में स्थापना करने वाले लोग इस बार बहुत बड़ी प्रतिमाओं की बजाए छोटी और हल्की प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। खासकर ऐसी प्रतिमाएं पसंद की जा रही हैं जिन्हें घर में आसानी से स्थापित किया जा सके और विसर्जन के समय भी परेशानी न हो। मिट्टी से बनी प्रतिमाओं में पारंपरिक स्वरूप के साथ आकर्षक डिजाइन भी बाजार में देखने को मिल रहें है।
मुंबई के प्रसिद्ध प्रतिमाओं की खास मांग
गणेश प्रतिमाओं में इस बार लालबाग के राजा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक और अंधेरीचा राजा के स्वरूप वाली प्रतिमा लोगों को खास पसंद आ रही है। इन प्रतिमाओं में आकर्षक मुकुट, आभूषण और पारंपरिक सजावट का विशेष ध्यान रखा गया है जिसकी वजह से इन प्रतिमाओं की मांग अधिक हो रही है। असुरन के मूर्ति विक्रेता विकास गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी प्रतिमाओं की अलग-अलग वैराइट की मांग है। वहीं दुकानदार केशव ने बताया कि इको-फ्रेंडली मूर्तियों की मांग हर साल की तरह इस बार भी है।
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा की खरीदारी करने पहुंची मोनिका यादव ने बताया कि मिट्टी की छोटी प्रतिमा की खरीदारी की है। इसका फायदा यह है कि विसर्जन घर पर पानी से भरे पात्र में कर सकते है। बाहर कही ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। राहुल ने बताया कि हर साल बड़ी प्रतिमा ले जाते थे लेकिन बाद में विसर्जन के लिए दूर ले जाना पड़ता था इसलिए इस बार छोटी गणेश प्रतिमा को लिया है।