{"_id":"6a3454b3d7db2b4365071cf7","slug":"demand-for-compensation-for-the-families-of-indians-killed-in-us-military-strikes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1358319-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अमेरिकी सैन्य आक्रामकता के खिलाफ वामदलों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अमेरिकी सैन्य आक्रामकता के खिलाफ वामदलों ने सौंपा ज्ञापन
Fri, 19 Jun 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के संयुक्त आह्वान पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में पश्चिम एशिया में अमेरिका की ओर से किए जा रहे सैन्य हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा गया कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों, देशों की संप्रभुता और विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा है। इन सैन्य हमलों में भारतीय नागरिकों की हुई मौत पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की गई।
वामदलों ने कहा कि अमेरिकी आक्रामकता से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ रही है व इसका प्रतिकूल प्रभाव वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा आपूर्ति व जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। ज्ञापन में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने, अमेरिकी प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती से उठाए जाने और अमेरिकी सैन्य आक्रामकता के विरुद्ध प्रभावी पहल किए जाने की मांग की गई।