फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delivery boys will go towards homes only after thermal scanning in Gorakhpur

इस जांच के बिना घरों तक सामान नहीं पहुंचा पाएंगे डिलीवरी ब्वॉय, जानिए क्या है खतरा

Fri, 17 Apr 2020 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Apr 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Delivery boys will go towards homes only after thermal scanning in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।

दिल्ली में एक कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिले में होम डिलीवरी में लगे लोगों को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही सामान लेकर भेजा जाएगा। आज से स्कैनिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि डिलीवरी के काम में लगे सभी लोगों का कोरोना टेस्ट होने चाहिए, वरना वह कभी भी डिलीवरी ब्वॉय से कोरोन कैरियर बन सकते हैं। बता दें कि जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रोजमर्रा के सामानों की होम डिलीवरी की सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन


जिले में इसकी मदद से हर काम बेहतर हो रहा है। सब्जी, दवा हो या फिर जरूरत का अन्य सामान, सभी घरों में आसानी से पहुंच रहा है। इसी बीच दिल्ली में पिज्जा ब्वॉय में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर यहां होम डिलीवरी में लगे लोग कितने सुरक्षित हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सवाल लोगों के मन में उठना लाजिमी है वहीं जिला प्रशासन भी इसे लेकर तत्काल सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से अब ऐसी व्यवस्था की गई है कि घरों तक जाने वाले डिलीवरी ब्वॉय के स्वास्थ्य की पहले जांच हो, फिर वह लोगों के घरों में सामान पहुंचाए।

वहीं शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह कहते हैं कि संभव हो तो इन लोगों का कोरोना टेस्ट भी करा देना चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि यह बीमार नहीं हैं। उसके बाद यह होम डिलीवरी करें तो ज्यादा बेहतर होगा।

नियम तो यह है

  • जोमेटो या स्विगी जैसी कोई भी कंपनी कर्मचारी की नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं
  • एड्स, इंफेक्शन, टीबी सहित सभी बीमारियों की जांच के बाद ही सेवा ली जाए
  • नियमित तौर पर सुबह ऑफिस आने और निकलने पर थर्मल स्कैनिंग हो


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पहले से सतर्कता बरती जा रही है। सभी वेंडर अनिवार्य तौर पर मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। सभी को हैंड सैनिटाइजर दिए गए हैं।

सामान लेकर चलने से पहले और संबंधित के घर पहुंचने पर वे हाथ सैनिटाइज करते हैं। एहतियातन और सतर्कता बरतने का निर्णय किया गया है। किराना दुकानों और ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल पर काम करने वाले सभी वेंडर का नियमित तौर से थर्मल स्कैनिंग कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed