फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delivery boy shot dead in Gorakhpur, dead body found in the morning

सिर में गोली मारकर हत्या: गोरखपुर में डिलीवरी ब्वॉय शाम को घर से निकला, सुबह मिला शव- पुलिस जांच में जुटी

Thu, 14 Nov 2024 01:54 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 01:54 PM IST
सार

धीरेंद्र दूबे एक ऑनलाइन फूड की कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के पद पर काम करता था। रोजाना सुबह से लेकर शाम तक शहर में बुकिंग के आधार पर खाने की डिलीवरी करता था। बुधवार की शाम को धीरेंद्र घर से निकला था। लेकिन, कहां जा रहा, ये किसी को नहीं बताया था। देर रात तक धीरेंद्र घर नहीं लौटा तो इंतजार कर परिजन सो गए। सुबह धीरेंद्र के शव मिलने की सूचना घर पहुंची तो परिजन बेसुध हो गए।

विज्ञापन
Delivery boy shot dead in Gorakhpur, dead body found in the morning
डिलीवरी ब्वॉय का शव मिला. मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर में दो हत्या के मामले सामने आ गए। पहले सहजनवा थाना क्षेत्र के भिटहा गांव में सुबह टहलने गए लोगों ने खेत किनारे पड़े शव को देखा। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सीहापार के धीरेंद्र दूबे(32) के रुप में की। युवक के सिर में सटा कर गोली मारी गई थी।

विज्ञापन


इससे हत्यारों की जघन्यता साफ नजर आती है। शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस और फॉरेसिंक की टीम भी पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद फोरेंसिंक विभाग ने मौके से बाइक व कुछ अन्य जगहों से नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धीरेंद्र दूबे एक ऑनलाइन फूड की कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के पद पर काम करता था। रोजाना सुबह से लेकर शाम तक शहर में बुकिंग के आधार पर खाने की डिलीवरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Delivery boy shot dead in Gorakhpur, dead body found in the morning
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिंक की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की शाम को धीरेंद्र घर से निकला था। लेकिन, कहां जा रहा, ये किसी को नहीं बताया था।

देर रात तक धीरेंद्र घर नहीं लौटा तो इंतजार कर परिजन सो गए। सुबह भिटहा गांव के पास स्थानीय लोग टहलने निकले थे। उन्होंने धीरेंद्र का खून से लथपथ शव देखा और पास में ही खड़ी एक दो पहिया गाड़ी भी। इसपर नंबर नहीं लगा था। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

धीरेंद्र अपने परिवार में सबसे छोटा था और उसके पिता घर पर ही खेती-बाड़ी का काम करते हैं। सहजनवा थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के छपिया गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। संगीता पत्नी रविन्द्र यादव की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या कर महिला के शव को खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed