Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delimitation May Reshape Gorakhpur-Basti Divisions Political Map

गोरखपुर-बस्ती मंडल: परिसीमन से बदलेगा सियासी नक्शा, बढ़ेंगी सीटें; सीमाओं का भी होगा नए सिरे से निर्धारण

Sat, 28 Nov 2026 02:14 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 28 Nov 2026 02:14 PM IST
सार

केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक से गोरखपुर और बस्ती मंडल का सियासी नक्शा बदल सकता है। दोनों मंडलों के सात जिलों में वर्तमान में 41 विधानसभा और नौ लोकसभा क्षेत्र हैं। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रावधान है। ऐसे में इनकी संख्या बढ़कर 61 और 13-़14 हो सकती है। परिसीमन के बाद निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय होंगी। इससे गांवों और कस्बों का विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ाव बदल सकता है।

विज्ञापन
Delimitation May Reshape Gorakhpur-Basti Divisions Political Map
प्रस्तावित परिसीमन विधेयक से गोरखपुर और बस्ती मंडल का बदल सकता है सियासी नक्शा। - फोटो : एआई

विस्तार

केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक से गोरखपुर और बस्ती मंडल का सियासी नक्शा बदल सकता है। लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव के साथ ही निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण भी होगा। इसका असर दोनों मंडलों के सात जिलों के मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है। हालांकि, किस जिले में कितनी सीटें बढ़ेंगी और कौन-सा क्षेत्र किस विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र में शामिल होगा, यह परिसीमन आयोग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संविधान के 132वें संशोधन विधेयक और परिसीमन विधेयक, 2026 को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा सीटों की मौजूदा संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। राज्यों की विधानसभाओं की सीटें भी 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके लिए लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 और राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 650 करने की व्यवस्था प्रस्तावित है। विधेयकों पर संसद के विशेष सत्र में 30 नवंबर से चर्चा होनी है। अभी इन्हें संसद की मंजूरी मिलना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल में अभी 28 विधानसभा सीटें

गोरखपुर मंडल के चार जिलों में वर्तमान में कुल 28 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें गोरखपुर की नौ, देवरिया की सात, कुशीनगर की सात और महराजगंज की पांच सीटें शामिल हैं। वहीं, इन जिलों से जुड़े छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें गोरखपुर, बांसगांव, देवरिया, सलेमपुर, कुशीनगर और महराजगंज शामिल हैं।

विज्ञापन

बस्ती मंडल में 13 विधानसभा क्षेत्र

बस्ती मंडल के तीन जिलों में कुल 13 विधानसभा सीटें हैं। बस्ती जिले में हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर और महादेवा सहित पांच सीटें हैं। संतकबीरनगर में मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। सिद्धार्थनगर में शोहरतगढ़, कपिलवस्तु, बांसी, इटवा और डुमरियागंज पांच सीटें हैं। इन तीनों जिलों से बस्ती, संतकबीरनगर और डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र जुड़े हैं।

इस तरह दोनों मंडलों में मौजूदा विधानसभा सीटों की संख्या 41 और लोकसभा क्षेत्रों की संख्या नौ है। प्रस्ताव में सीटों की संख्या बढ़ाने का जो प्रावधान है उस आधार पर विधानसभा की सीटें बढ़कर 61 और लोकसभा सीटें 13-14 हो सकती हैं। राज्य की कुल सीटों में प्रस्तावित वृद्धि के बाद नए निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण जनसंख्या और परिसीमन आयोग के मानकों के आधार पर होगा।

बदल सकती हैं विधानसभा सीमाएं

परिसीमन का असर केवल सीटों की संख्या तक सीमित नहीं रहेगा। नए सिरे से निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय होने पर गांवों, कस्बों और शहरी इलाकों का विधानसभा क्षेत्रों में जुड़ाव बदल सकता है। कुछ गांव एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे में जा सकते हैं। इसी तरह लोकसभा क्षेत्रों में शामिल विधानसभा क्षेत्रों का संयोजन भी बदल सकता है। इससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कार्यक्षेत्र और मतदाताओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव संभव है।

20 तक पहुंच सकती हैं महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें

प्रस्तावित व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण पहलू लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़ा है। परिसीमन के बाद महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का निर्धारण भी किया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान नए सिरे से होगी। कौन-सी सीट महिला या आरक्षित श्रेणी में आएगी, इसका फैसला आयोग करेगा। ऐसे में गोरखपुर-बस्ती मंडल में यदि कुल सीटें बढ़कर 61 हो जाती हैं तो महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें 20 के करीब पहुंच जाएंगी।  

आयोग की प्रक्रिया के बाद साफ होगी तस्वीर

प्रस्तावित विधेयकों के अनुसार, परिसीमन आयोग निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करेगा। आयोग की ओर से प्रस्ताव तैयार होने के बाद संबंधित राज्यों में सुनवाई और सुझाव की प्रक्रिया भी होगी। इसके बाद अंतिम आदेश जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed