फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deliberations and discussions on ideology and policy also feature in the ten sessions of the BJP's training workshop.

Gorakhpur News: चुनावी रण में मोर्चा संभालने वाले योद्धाओं को बताए जीत के मंत्र

Sun, 28 Jun 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Deliberations and discussions on ideology and policy also feature in the ten sessions of the BJP's training workshop.
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में दस सत्रों में चिंतन-मंथन और रीति-नीति पर भी चर्चा
विज्ञापन


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर कमेटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शनिवार को पहले दिन दस सत्र आयोजित किए गए। चुनावी रण में मोर्चा संभालने वाले पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जहां सियासी बारीकियां समझाई गईं वहीं मजबूत बूथ प्रबंधन, जन-जन से सीधा संवाद और विपक्ष के सवालों का सीधा-सटीक जवाब देने जैसे मंत्र बताए गए।
मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पहला सत्र उद्घाटन सत्र रहा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की विकास यात्रा और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। दूसरा सत्र में कार्य पद्धति के बारे में प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने समझाया। हम जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं। एक साथ मिलकर काम करना, सहयोग की भावना, सामूहिकता, पारस्परिकता, टीम भावना हमारे कार्य पद्धति का हिस्सा है। कोई भी कार्यक्रम करने के बाद उसकी समीक्षा होनी चाहिए। तीसरे सत्र में देश के समक्ष चुनौतियां विषय पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा आतंकी घटनाओं का जिक्र किया और आम जन में जागरूकता लाने का संदेश दिया। कहा कि आज ताकतवर नेतृत्व होने के नाते आतंकवादी परास्त हैं। चौथे सत्र में बूथ प्रबंधन पर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि ने बूथ समिति को संगठन की सबसे बुनियादी और निर्णायक इकाई बताते हुए इसे और सशक्त बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

पांचवें सत्र में बस्ती के चेयरमैन राजेंद्र नाथ तिवारी ने विचार परिवार विषय पर और छठवें सत्र में गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने भाजपा इतिहास और विकास विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सातवें सत्र में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, आठवें सत्र में कार्यकर्ता विकास पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला और नवें सत्र में मीडिया प्रबंधन पर प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी मीडिया प्रबंधन के गुर समझाए। दसवें सत्र में व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई। रात में मनोरंजन सत्र भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में शामिल भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी की नीति-रीति के साथ ही चुनावी प्रबंधन की जानकारी दी गई। बूथ प्रबंधन और जनता से संवाद के तरीके पर चर्चा सबसे अहम रहा है। महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही कहते हैं, संगठन की मजबूती और चुनाव की तैयारी दोनाें दृष्टि से कार्यशाला अहम है। मीडिया प्रबंधन और सोशल मीडिया पर संयम व सलीके से जवाब देने के टिप्स भी विशेषज्ञों ने दिए। बता दें कि शनिवार की रात में करीब 150 कार्यकर्ताओं ने प्रवास किया और दूसरे दिन रविवार को कार्यशाल समाप्त होने के बाद सभी 175 सदस्य अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आशु, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, अमिता गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, बृजेश मणि मिश्रा, गिरिजेश दत्त पांडेय, अनुपमा पांडेय, पदमा गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, रमेश चंद गुप्ता, राधेश्याम रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed