{"_id":"61dfd176f3a80451be45389e","slug":"delhi-police-took-gold-trader-of-gorakhpur-in-connection-with-theft-of-company-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: स्वर्ण व्यापारी को ले गई दिल्ली पुलिस, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: स्वर्ण व्यापारी को ले गई दिल्ली पुलिस, ये है बड़ी वजह
Thu, 13 Jan 2022 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:45 PM IST
सार
गगहा थाना क्षेत्र के कोठा निवासी सुरेंद्र वर्मा के खिलाफ कंपनी का सामान चोरी करने के मामले में दिल्ली में केस दर्ज है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के जरलही में मंगलवार शाम स्वर्ण व्यापारी सुरेंद्र वर्मा को दिल्ली पुलिस लेकर गई है। गोरखपुर पुलिस के पूछताछ के बाद मामला साफ हो गया। शाम को अचानक पुलिस की वर्दी में आकर उसे लेकर जाने के बाद गोरखपुर पुलिस हरकत में आ गई थी। जांच में पता चला कि बड़हलगंज पुलिस को दिल्ली पुलिस ने सूचना दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के कोठा निवासी सुरेंद्र वर्मा की कौड़ीराम में सोने-चांदी की दुकान है। उसके खिलाफ न्यू साउथ कैंपस थाना दिल्ली में कंपनी का सामान चोरी और माल बरामदगी का केस दर्ज था। इस मामले में वह वांछित चल रहा था। मंगलवार शाम इसी मामले में दिल्ली पुलिस आई थी और साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि न्यू साउथ कैंपस, दिल्ली से आई पुलिस उसे लेकर गई है। उस पर वहां कंपनी का सामान चोरी और बरामदगी का केस दर्ज था।
विज्ञापन