फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi Police sent sisters home to sant kabir nagar

मां की डांट से नाराज हुई बहनें, बिना बताए चली गईं राजधानी, ऐसे हुई घर वापसी

Thu, 04 Feb 2021 06:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Feb 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police sent sisters home to sant kabir nagar
रोडवेज बस से घर पहुंची बेटियां। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दिन पूर्व मां की डांट से नाराज होकर सगी बहनें दिल्ली चली गईं। इधर मां ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस सक्रिय हो गई।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की मदद से सगी बहनें मिली और उन्हें रोडवेज बस से वापस भेजा गया। बृहस्पतिवार को मेंहदावल बाईपास पर परिचालक ने रोडवेज की बस से उतार कर पुलिस की सुरक्षा में सगी बहनों को दिया। पुलिस ने बहनों को घरवालों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी और उसकी दस वर्षीय बहन को मां ने किसी बात पर डांट दिया। नाराज होकर मंगलवार को बहनें घर से निकल गईं। मेंहदावल बाईपास से रोडवेज की बस पर बैठकर दिल्ली चली गईं। बड़ी बहन के पास मोबाइल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर परिजन लापता बेटियों की तलाश शुरू किए। जब कोई पता नहीं चला तो बुधवार को मां ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। बड़ी बहन की मोबाइल पर फोन करके बातचीत किए। उसका लोकेशन आनंद विहार दिल्ली का मिला।


 

रोडवेज से घर पहुंची बहनें

पुलिस ने दिल्ली पुलिस से वार्ता की। दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाई और दोनों बहनों को आनंद विहार रोडवेज बस स्टेशन से अपने अभिरक्षा में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने रोडवेज के परिचालक की देखरेख में दोनों सगी बहनों को बस में बैठवा दिया।

बृहस्पतिवार को जैसे ही रोडवेज की बस मेंहदावल बाईपास पहुंची वैसे ही पूर्व सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद रहकर दोनों सगी बहनों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने परिजनों को कोतवाली बुलवाया और फिर उन्हें समझा बुझाकर दोनों बहनों को सुपुर्दगी में दे दिया।

सीओ गयादत्त मिश्र ने बताया कि किसी बात पर मां ने दोनों बहनों को डांट दिया था। उसी से नाराज होकर दोनों बहने घर से निकल गई थीं। पुलिस की तत्परता से दोनों बहनें मिल गईं। जिन्हें समझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed