{"_id":"5f111c1dd15a670a81677b61","slug":"delhi-mumbai-companies-calling-back-workers-from-flight-to-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट: अब दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी, जानिए क्या है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट: अब दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी, जानिए क्या है बड़ी वजह
Fri, 17 Jul 2020 09:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:03 AM IST
सार
- दिल्ली-मुंबई की कंपनियां फ्लाइट से वापस बुला रहीं मजदूर
- ट्रेनों में संक्रमण का खतरा बताने पर फ्लाइट का टिकट भेज रहीं कई कंपनियां
- ढाई महीने तक एयरपोर्ट पर आने वालों की संख्या जाने वालों से अधिक रही
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के भटहट के जहीर के भाई जावेद अहमद मुंबई की एक कपड़ा कंपनी में सात साल से टेलरिंग का काम करते थे। लॉकडाउन में कंपनी बंद हुई तो कई दिनों तक वहीं पर रहे। जब हालात और बिगड़ने लगे और ट्रेनें शुरू हुईं तो वे घर लौट आए।
विज्ञापन
जहीर बताते हैं कि पिछले 15 दिनों से काम पर लौटने के लिए जावेद के पास कंपनी के अफसरों का फोन आ रहा था। उन्होंने ट्रेन से ज्यादा समय लगने की वजह से संक्रमण का खतरा होने की बात कही तो कंपनी ने अपने खर्च पर फ्लाइट का टिकट भेज दिया। 15 जुलाई को जावेद ने मुंबई की उड़ान भरी।
विज्ञापन
जावेद जैसे उदाहरण कई हैं। अपने कुशल कर्मचारियों को वापस बुलाने के लिए दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की कई कंपनियां न केवल उनसे लगातार संपर्क कर रही हैं बल्कि फ्लाइट तक का टिकट भेज रही हैं। उधर एयरपोर्ट सूत्रों का भी कहना है कि इधर फ्लाइट से सफर करने वालों में मजदूरों की भी संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
यही नहीं लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ान शुरू हुई। धीरे-धीरे दिल्ली की चार फ्लाइटें हो गईं। प्रयागराज, कोलकाता के लिए भी उड़ान शुरू हो गई। तब से लगातार करीब ढाई महीने तक दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद आदि शहरों से आने वाली फ्लाइटों में यात्रियों की संख्या गोरखपुर से जाने वालों की तुलना में अधिक रह रही थीं। मगर पिछले सप्ताह भर से यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या, आने वालों की तुलना में बढ़ गई है।
तारीख आने वाले कुल यात्री जाने वाले कुल यात्री
9 जुलाई 615 621
10 जुलाई 408 486
11 जुलाई 652 544
12 जुलाई 500 469
13 जुलाई 573 603
14 जुलाई 612 636
15 जुलाई 545 762
16 जुलाई 614 614
9 जुलाई 615 621
10 जुलाई 408 486
11 जुलाई 652 544
12 जुलाई 500 469
13 जुलाई 573 603
14 जुलाई 612 636
15 जुलाई 545 762
16 जुलाई 614 614