{"_id":"5e9ab0128ebc3e76781406b9","slug":"delhi-and-up-people-got-coronavirus-positive-in-nepal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में दिल्ली और यूपी के 12 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, एक ही मस्जिद में बिता रहे थे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में दिल्ली और यूपी के 12 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, एक ही मस्जिद में बिता रहे थे दिन
Sat, 18 Apr 2020 01:41 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
भारत नेपाल सीमा विराटनगर के रास्ते लॉकडाउन के दौरान नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश किए दिल्ली और यूपी के रहने वाले 12 लोगों को एक मस्जिद से नेपाल पुलिस ने पकड़ा है। कोरोना वायरस की जांच में सभी भारतीय नागरिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
नेपाल प्रशासन ने सभी भारतीय नागरिकों को कड़ी निगरानी में नेपाल अस्पताल में रखा है। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षाबलों ने मस्जिद और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम नेपाल विराटनगर जिले के उदयपुर नगरपालिका 3 स्थित एक मस्जिद में दिल्ली और यूपी निवासी 12 भारतीय ठहरे हुए थे। इसकी सूचना जब नेपाल पुलिस को हुई तो उन्होंने तुरंत उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पूरे क्षेत्र को किया गया सील
उनका नमूना जांच करने के लिए लैब भेजा गया था। शनिवार को सभी 12 भारतीय नागरिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इस दौरान सभी को सेना की एंबुलेंस से आइसोलेशन में भर्ती किया गया।
उदयपुर जिला अधिकारी दीपक कुमार पहाड़ी ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए पूरे क्षेत्र को सील कर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पूछताछ में पहले सभी लोगों ने नेपाल का नागरिक बताया था लेकिन उनके पास भारतीय पहचान पत्र बरामद हुआ है। सभी को कोशी हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। पूछताछ में सभी ने बताया कि वे विराटनगर से नेपाल में प्रवेश किए थे।