फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi and Kolkata flights delayed due to bad weather

Gorakhpur News: खराब मौसम के कारण दिल्ली और कोलकाता की उड़ानों में देरी

Sat, 03 Jan 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi and Kolkata flights delayed due to bad weather
गोरखपुर। खराब मौसम का असर शुक्रवार को हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। दिल्ली और कोलकाता से गोरखपुर आने वाली उड़ानों में देरी हुई। इससे यहां से प्रस्थान करने वाली कई उड़ानें भी प्रभावित रहीं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कई लोग असुविधा का सामना करते नजर आए।
विज्ञापन

दिल्ली से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट अपने निर्धारित समय पूर्वांह्न 10:50 बजे के बजाय करीब दो घंटे 30 मिनट की देरी से दोपहर 1:20 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसी तरह कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय अपराह्न 3:30 बजे के स्थान पर शाम 4:34 बजे गोरखपुर पहुंची। आने वाली उड़ानों में देरी का सीधा असर यहां से रवाना होने वाली फ्लाइटों पर पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पूर्वांह्न 11:30 बजे के बजाए दोपहर 2:17 बजे उड़ान भर सकी। वहीं हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 2:05 बजे के स्थान पर अपराह्न 3:52 बजे रवाना हुई। कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट भी अपने समय अपराह्न 3:50 बजे की जगह शाम 5:26 बजे उड़ान भर सकी। इसके अलावा मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शाम 6:50 बजे के बजाय 7:49 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed