फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deficiencies found in wedding venue construction; instructions issued for rectification.

Gorakhpur News: बरात घर निर्माण में मिलीं खामियां, सही कराने के निर्देश

Thu, 10 Sep 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies found in wedding venue construction; instructions issued for rectification.
- पिपरौली ब्लॉक की भौवापार में निर्माणाधीन बरात का
विज्ञापन

- प्लिंथ लेवल तक पहुंचा निर्माण कार्य, बीम की मोटाई और एलाइनमेंट में मिली कमी

गोरखपुर। पिपरौली ब्लॉक के भौवापार में परफॉर्मेंस ग्रांट के तहत बन रहे बरात घर का बुधवार को उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ठाकुर ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में खामियां मिलने पर ठीक करने के निर्देश दिए।

कार्यदायी संस्था के सदस्य वेद प्रकाश ने बताया कि बरात घर का निर्माण कार्य प्लिंथ लेवल तक पूरा हो चुका है।कंसल्टिंग इंजीनियर कृष्ण मोहन ने बताया कि निर्माणाधीन भवन की कुछ बीम की मोटाई सात से आठ इंच है। कई स्थानों पर बीम टेढ़ी-मेढ़ी मिलीं और उनका एलाइनमेंट भी सही नहीं था। दो-तीन बीम की मोटाई डीपीआर में निर्धारित मानक से कम पाई गई। उपनिदेशक ने कार्यदायी संस्था के सदस्य और ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। मौके पर ही कमियों को दोबारा सही कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव गोविंद कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद सिंह और ग्राम प्रधान धनंजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed