फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deepak Mishra absconding in Deoria s Nihal murder case arrested in encounter

Deoria Encounter: निहाल हत्याकांड में फरार दीपक मिश्रा मुठभेड़ में गिरफ्तार, अब तक छह चढ़ चुके पुलिस के हत्थे

Sat, 07 Dec 2024 08:17 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 07 Dec 2024 08:17 AM IST
सार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सुरौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर मोड़ तिराहे आरोपी को दबोचा है। आरोपी के पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है। मेडिकल कॉलेज में घायल नामजद आरोपी दीपक मिश्रा का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Deepak Mishra absconding in Deoria s Nihal murder case arrested in encounter
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निहाल सिंह हत्याकांड में शामिल बदमाश दीपक मिश्र को मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाश को पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना में शामिल तीन शूटर समेत 5 बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन



देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर 7 नवंबर को शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह  निवासी-समोगर थाना मदनपुर देवरिया  की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में सुरौली थाने में मृतक की मॉ गायत्री देवी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था।  पुलिस टीम द्वारा पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन

मामले में वांछित दीपक मिश्रा पुत्र मन्टू उर्फ ध्रुवनारायण मिश्रा निवासी-रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली फरार चल रहा था। शनिवार को भोर में करीब 3 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह थाना सुरौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर मोड़ तिराहे के पास मौजूद है। पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी की तो फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है। पुलिस टीम द्वारा उससे पूछ-ताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

निहाल हत्याकांड के सभी छह आरोपी मुठभेड़ में हो चुके गिरफ्तार
निहाल हत्याकांड में पूर्व में 12 और 22 नवंबर को मुठभेड़ हुई थी। 12 नवंबर की रात सुरौली थाना क्षेत्र के कोइलगढ़हा ठाकुर देवा पुल  के पास पुलिस मुठभेड़ में आलोक कुमार राजभर पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी नई खास थाना सुरौली जनपद देवरिया, बृजेश गोस्वामी पुत्र विरेन्द्र गोस्वामी निवासी-बेलाड़ाड़ थाना गगहा जनपद गोरखपुर और अमन गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी-कहला थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी। 

विज्ञापन

बदमाशों के पास से पिस्टल और तमंचे हुए थे बरामद
दबोचे गए बदमाशों के पास से 1 पिस्टल, दो तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। 22 नवंबर की भोर में पुलिस ने मुखबीर से सूचना पर सुरौली थाना क्षेत्र के मरवटिया हाइडिल के पास से भोर में करीब पौने चार बजे मुठभेड़ में अनुराग गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता उर्फ डब्बा एवं आशीष पाण्डेय पुत्र स्व. सत्या पाण्डेय निवासीगण-वार्ड नं. 28 रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली थाना सदर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों के पैर में भी गोली लगी थी। पुलिस ने आशीष पाण्डेय के पास से 1 पिस्टल एवं  अनुराग गुप्ता के पास से 1 देशी तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद किया था। 

सुरौली थाना क्षेत्र में विगत सात नबंवर को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत कर पूर्व में पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी गई थी। मुखबीर की सूचना पर शनिवार की भोर में एक और अभियुक्त दीपक मिश्र को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य है। उसके पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है। - सुनील कुमार सिंह, एएसपी, दक्षिणी, देवरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed