फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deendayal Upadhyay Gorakhpur University will also ensure its participation in ensuring the growth and quality of milk products in Gorakhpur division.

Gorakhpur News: दुग्ध उत्पादो में तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे गोरखपुर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ

Thu, 12 Feb 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Deendayal Upadhyay Gorakhpur University will also ensure its participation in ensuring the growth and quality of milk products in Gorakhpur division.
गोरखपुर। गोरखपुर मंडल में दुग्ध उत्पादों की वृद्धि और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। दुग्धशाला विकास परिषद, उत्तर प्रदेश ने इसमेें सहभागिता के लिए आग्रह किया था। डीडीयू प्रशासन ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का लक्ष्य दुग्ध प्रसंस्करण के स्तर को 17 से 25 प्रतिशत तक ले जाने का है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों का सहयोग लिया जाएगा। इसी दिशा में यह पहल की गई है। इसके तहत डीडीयू थर्ड पार्टी के रूप में अपनी ओर से विशेषज्ञ नामित करेगा।
विज्ञापन

यह पहल प्रदेश में दुग्ध आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने, निवेश आकर्षित करने व डेयरी क्षेत्र के आधुनिकीकरण को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ संकाय सदस्य डेयरी तकनीक, अभियांत्रिकी व संबंधित क्षेत्रों में थर्ड पार्टी निरीक्षण पैनल के के रूप में तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे। यह पहल विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के मध्य अकादमिक एवं तकनीकी सहयोग को और सुदृढ़ करेगी। इससे विद्यार्थियों को डेयरी प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं शोध के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
जल्द नामित किए जाएंगे विशेषज्ञ
डीडीयू प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। संबंधित विभागों के विशेषज्ञों को नामित करने की कार्रवाई जल्द पूरी हो जाने की संभावना है।


---
कोट-
दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन में विश्वविद्यालय की सहभागिता प्रदेश के कृषि एवं दुग्ध आधारित उद्योगों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। विशेषज्ञों की भागीदारी से परियोजनाओं का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सत्यापन सुनिश्चित होगा।इससे प्रदेश में आधुनिक डेयरी अवसंरचना के विकास, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed