{"_id":"6353b9e5ee4e81231d0564ee","slug":"decrease-in-water-level-of-saryu-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सरयू के जलस्तर में आई कमी, राप्ती नदी में अब भी उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सरयू के जलस्तर में आई कमी, राप्ती नदी में अब भी उफान
Sat, 22 Oct 2022 03:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Oct 2022 03:07 PM IST
सार
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि राप्ती नदी का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। इस नाते कुछ स्थानों पर कटान की आशंका है। दो से तीन दिन में नदी का जलस्तर और नीचे आएगा। विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में बाढ़ की विभीषिका झेलने वाले ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। सरयू नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 57 सेमी नीचे आ गई है। इसका असर जिले में भी दिखने लगा है।
विज्ञापन
वहीं, राप्ती नदी खतरे के निशान से 1.03 मीटर ऊपर बह रही है। इसके घटने की रफ्तार दो घंटे में एक सेमी है। हालांकि गोर्रा नदी भी खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर है, लेकिन क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।