फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Death threat to Akhilesh Yadav goes viral from Agra,SP worker file complaint in Gorakhpur Cantt police station

UP: आगरा में अखिलेश को धमकी देने का वीडियो वायरल, गोरखपुर कैंट में दी तहरीर- जानिए किसने दी

Mon, 14 Apr 2025 10:27 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 10:27 AM IST
सार

पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगरा में एक न्यूज चैनल के माध्यम से वीडियो वायरल हुआ है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि धमकी देने वाला लखीमपुर खीरी जिले का निवासी है।

विज्ञापन
Death threat to Akhilesh Yadav goes viral from Agra,SP worker file complaint in Gorakhpur Cantt police station
तहरीर लेकर कैंट थाने पहुंचे सपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में वायरल हुए एक वीडियो में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दी गई है। इससे नाराज गोरखपुर के सपा यूथ बिग्रेड के नेताओं ने शनिवार को कैंट थाने में तहरीर दी। गोरखपुर पुलिस का कहना है कि घटना जहां की है, तहरीर वहीं दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड डॉ. मो आजम लारी और अधिवक्ता मनोज यादव के नेतृत्व में सपा नेता कैंट थाने पहुंचे। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगरा में एक न्यूज चैनल के माध्यम से वीडियो वायरल हुआ है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि धमकी देने वाला लखीमपुर खीरी जिले का निवासी है। अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष डीपी सरोज व मनोज ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज का उत्पीड़न हो रहा है। सांसद तक पर हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।इस मौके पर मंतोष यादव, अधिवक्ता मो. आतिफ, अधिवक्ता नीरज पासवान, शाहिद अंसारी, कृष्ण कुमार शुक्ला, मोहम्मद शहज़ाद, मजाज अली एडवोकेट मो. फैसल एडवोकेट, मो. सलमान एडवोकेट आदि मौजूद रहे।ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed