{"_id":"62c3c495d9ba9d3d524076bc","slug":"death-of-minor-married-woman-case-filed-against-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाबालिग विवाहिता की मौत, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाबालिग विवाहिता की मौत, चार पर केस दर्ज
Tue, 05 Jul 2022 10:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:26 AM IST
सार
मौत के बाद आई लड़की की मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज के लिए ही उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो में नाबालिग विवाहिता संजना (15) की सोमवार सुबह बिस्तर पर लाश मिली। घरवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि, पति का कहना है कि उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से खुदकुशी की है। जान बचाने के लिए नीचे उतारे थे, लेकिन मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के सरैया बाजार गांव निवासी राज चौहान ने संजना से छह मार्च 2022 को बहला-फुसला कर मंदिर में शादी की थी। संजना का मायका गोरखनाथ के रामजानकी नगर के चक्का हुसैन में है। शादी की जानकारी होने पर घरवालों ने विरोध किया, लेकिन वह लेकर भाग गया और बाद में किराये के मकान में रहने लगा था।
विज्ञापन
मौत के बाद आई लड़की की मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज के लिए ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस पति राज चौहान, सास पूनम, ससुर पप्पू और पति के बड़े भाई प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी।