{"_id":"658dd373992f2a54d80a00ea","slug":"death-of-freedom-fighters-dependents-wife-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-415428-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्वतंत्रता सेनानी आश्रित की पत्नी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्वतंत्रता सेनानी आश्रित की पत्नी का निधन
Fri, 29 Dec 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले के वार्ड नं-13 बहादुर अली निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामनरेश लाल की पत्नी वीरांगना शांति देवी का बृहस्पतिवार को भोर में निधन हो गया है। वे 75 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। निधन की खबर सुनने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार सदर विकास सिंह, चिलुआताल थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसएसआई शैलेंद्र कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनका अंतिम संस्कार करनिया घाट पर हुआ जहां उनके छोटे पुत्र जनार्दन कुमार श्रीवास्तव ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित जनकल्याण परिषद कार्यालय पर शोक सभा आयोजित हुई। इसमें जनकल्याण परिषद के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुमन सिंह, महामंत्री डॉ. सूर्य प्रकाश पांडेय, वसंत श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, वीरेंद्र यादव, नईम खां सहित कई सेनानी परिजन मौजूद रहे।