{"_id":"616940953ed0ce7b7d0d49a1","slug":"death-of-former-head-husband-under-suspicious-circumstances-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान पति की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान पति की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 15 Oct 2021 02:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:19 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने पूर्व प्रधान पति की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के रोहुवार बिशुनपुर गांव के पूर्व प्रधान पति का शव शुक्रवार की सुबह उनके आवास पर बंद कमरे में मिला। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने पूर्व प्रधान पति की हत्या का आरोप लगाया है। मौत की खबर पर काफी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। पुलिस मौत के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, भलुअनी थाना क्षेत्र के रोहुवार बिशुनपुर गांव निवासी राजेश्वर मिश्रा उर्फ मंटू (40) की पत्नी शिप्रा गांव की प्रधान रह चुकी हैं। मंटू का गांव के एक दबंग से बीस वर्ष से भूमि विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात में मंटू अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर सोए थे। सुबह होने पर जब काफी देर तक वह नहीं उठे तो परिजनों ने आवाज दिया, तो भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने देखा कि खिड़की की जाली टूटी हुई है और मंटू का शव बिस्तर पर पड़ा है।
इस पर परिजन शोर मचाने लगे तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घर के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिवार के भूपेन्द्र मिश्र का आरोप है कि कुछ दिन पहले मंटू ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों द्वारा हत्या की आशंका भी जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। एसओ दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।