{"_id":"64ac65394c5473b2e002cd27","slug":"death-in-river-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-235817-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विदेश से लौटे पूर्व सभासद के पुत्र की सरयू नदी में डूबने से मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विदेश से लौटे पूर्व सभासद के पुत्र की सरयू नदी में डूबने से मौत, मचा हड़कंप
Tue, 11 Jul 2023 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:35 AM IST
सार
नगर के वार्ड नंबर 11 नौशहरा मुहल्ला निवासी पूर्व सभासद मोहसिन का बेटा आसिफ कमाल शाम को कलूट शिवल्ला घाट पर चार दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। आसिफ अच्छा तैराक था। नहाने के लिए आसिफ ने नदी में छलांग लगाई। इस बीच उसका सिर नदी में किसी पत्थर से टकरा गया, जिससे वह डूब गया।
विज्ञापन
बड़हलगंज में डूब के मरे युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के सरयू नदी में नहाने गए पूर्व सभासद मोहसिन के बेटे आसिफ कमाल (20) की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। आसिफ एक माह पूर्व दुबई से कमाकर लौटा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नगर के वार्ड नंबर 11 नौशहरा मुहल्ला निवासी पूर्व सभासद मोहसिन का बेटा आसिफ कमाल शाम को कलूट शिवल्ला घाट पर चार दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। आसिफ अच्छा तैराक था। नहाने के लिए आसिफ ने नदी में छलांग लगाई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त, टिकट वापस न होने पर यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
लोगों के अनुसार, इस बीच उसका सिर नदी में किसी पत्थर से टकरा गया, जिससे वह डूब गया। कुछ देर बाद तक आसिफ के नदी से बाहर न आने पर दोस्तों ने शोर मचाया। पुलिस ने गोताखोर की मदद से दो घंटे बाद देर शाम आसिफ का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने परिवार के कहने पर पंचनामा बनवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन