{"_id":"6298f5bf7e5fd412a9024373","slug":"death-in-accident-by-tractor-trolly-gorakhpur-news-gkp439037925","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के लीलापुर चौराहा के पास बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के गोठारसुलपर गांव के परसन सिंह (49) बुधवार की शाम 7 बजे के करीब बाइक से महुआडीह जाने के लिए निकले। महुआडीह-हाटा मार्ग पर लीलापुर चौराहा के पास मठिया मोड़ पर आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। ट्रैक्टर के चालक ने सड़क पर ही अचानक गाड़ी रोक दी। इससे पीछे चल रहे परसन सिंह की बाइक ट्राली की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने परसन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने गई।
मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परसन सिंह तीन भाइयों दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई रामसनेही सिंह, छोटे भाई पारिख, माता सुमित्रा देवी, पत्नी संध्या देवी, बेटी सुनीता, सोनी, किरण व बेटे विजय का रो-रोककर बुरा हाल है। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
हेलमेट लगाए होते तो शायद बच जाती जान
देसही देवरिया। लीलापुर चौराहा के पास हुए सड़क हादसे में परसन सिंह को सिर में गंभीर चोट लगी। इससे उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अगर हेलमेट लगाया होता तो सिर में गंभीर चोट नहीं लगी होती और शायद उनकी जान नहीं जाती।