फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death

बिजली गिरने से एक शख्स की मौत

Fri, 03 Jan 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
death
बिजली गिरने से एक शख्स की मौत
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गनवरिया खुर्द गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गनवरिया खुर्द गांव के पास शुक्रवार सुबह बिजली गिरने से एक शख्स की जान चली गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।
गनवरिया खुर्द निवासी सत्यदेव मिश्रा (55) गांव के चिथरू प्रजापति के साथ शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे क्षेत्र के तरांव गांव में भैंस खरीदने गए थे। लौटते समय सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर नहर के पास ही पहुंचने पर बारिश के बीच अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे भैंस के बच्चे की मौत हो गई। वहीं सत्यदेव झुलस कर बेहोश गए। चिथरू दूर होने के कारण सुरक्षित बच गए। सत्यदेव घरवाले इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर परिजन चाहेंगे तो पोस्टमार्टम करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र ग्रामसभा बुढ़नईया में शुक्रवार को शिवमंदिर के थोड़ी दूर पर बिजली गिरने से गंगा राम चौहान के घर में लगे बिजली का उपकरण जल गए। इस दौरान खंभे से बिजली का तार भी टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से राजकुमार की पुत्री दुर्गावती (16), रसियावन का पुत्र पिंटू (12) व बेटी प्रीती (आठ) मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed