फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death,fire

पिकअप चालक और व्यापारी की जलकर मौत

Sun, 11 Apr 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
death,fire
पिकअप चालक और व्यापारी की जलकर मौत
विज्ञापन

ट्रक में पिकअप टकराने के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, चपेट में आकर चार भैंसें भी मरीं
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बनवरिया के सामने शनिवार की रात 12 बजे एनएच-28 पर सड़क पार कर रहे ट्रक से मवेशी लगी पिकअप टकरा गई। हादसे में ट्रक के डीजल का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे मेें पिकअप चालक और उसके बैठे पशु व्यापारी की जलकर मौत हो गई। चार भैंसें भी आग की चपेट में आकर मर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों के कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जंगल बनबीरपुर गांव के शेखटोलिया निवासी मुहम्मद राशिद बिहार से भैंस खरीदकर खलीलाबाद बेचने ले जा रहे थे। भैंस लदी पिकअप बेतिया (बिहार) निवासी बेचू यादव चला रहे थे। बनवरिया गांव के सामने हाईवे पार कर रहे ट्रक को देखकर पिकअप चालक संतुलन खो बैठा और पिकअप ट्रक से जा टकराई। हादसे में ट्रक की ईंधन का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और उससे तेल बहने लगा। जिससे ट्रक और पिकअप में आग लग गई। देर रात होने के कारण फोरलेन पर आवागमन कम था, जिससे तत्काल बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका। सूचना पाकर मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। तमकुहीराज चौकी पुलिस की मदद से अग्निशमन दस्ते ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पिकअप चालक बेचू यादव और मोहम्मद राशिद की जलने से मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रक चालक ने किसी तरह जलते ट्रक से कूदकर जान बचाई। तमकुहीराज के चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ फूलचंद कन्नौजिया बोले, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। अग्निशमन टीम के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। तब तब दो लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना की जांच की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed