{"_id":"63f0803b9ab44e0da404790e","slug":"deadly-attack-on-woman-in-old-enmity-gorakhpur-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में महिला पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में महिला पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
Sat, 18 Feb 2023 01:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Feb 2023 01:07 PM IST
सार
सहजनवां थाना क्षेत्र लोनिया निवासी राधिका पत्नी दिलीप बृहस्पतिवार शाम को अपने घर में थी। पुरानी रंजिश को लेकर गांव का मनबढ़ अपनी पत्नी के साथ घर में घुसकर महिला को पीट दिया, जिससे महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सहजनवां थाना क्षेत्र के लोनिया गांव में बृहस्पतिवार शाम घर में घुसकर राधिका (50) को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मारपीट व हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र लोनिया निवासी राधिका पत्नी दिलीप बृहस्पतिवार शाम को अपने घर में थी। पुरानी रंजिश को लेकर गांव का मनबढ़ अपनी पत्नी के साथ घर में घुसकर महिला को पीट दिया, जिससे महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी ठर्रापार भेजा। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रामकरन उसकी पत्नी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मारपीट का मुकदमा दर्ज
पुंडा निवासी अरविंद कुमार ने मारपीट का केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के पुंडा निवासी अरविंद कुमार भट्ट गांव में आयोजित यज्ञ में परिजन के साथ शामिल होने गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिव शंकर, देव, अंकुर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।