फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of youth man found in primary school room at maharajganj

महराजगंज: प्राइमरी स्कूल के कमरे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 13 May 2021 08:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 May 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth man found in primary school room at maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसौना के कमरे में गुरुवार को एक युवक का शव मिला। लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
परिजनों के अनुसार बुधवार की रात में युवक के पास एक फोन कॉल आया था। जिसके बाद बिना कुछ बताए चला गया। सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण सभी स्कूल वर्तमान में बंद है। परसौना गांव के कुछ लोग गुरुवार को स्कूल की तरफ गए। इसी दौरान कमरे की खिड़की से जब उनकी नजर अंदर पड़ी तो शव देखकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर घटनास्थल ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कमरे में गांव के ही एक युवक का शव पड़ा था। उसकी पहचान हरीश सहानी पुत्र रामसुभग (25) के रूप में हुई। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही हत्यारोपियों की पहचान कर ली जाएगी। साक्ष्य व सबूत के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। 

दो भाइयों में बड़ा था हरीश

हरीश दो भाइयों में बड़ा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बुधवार रात करीब 9:30 बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। 
 
कॉल डिटेल के सहारे जांच करने में जुटी पुलिस
हरीश हत्या के मामले मे पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू कर दी हैl प्रारंभिक जांच के मुताबिक हरीश के मोबाइल कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) को खंगाला जा रहा है। हरीश के पॉकेट से उसका मोबाइल भी बरामद हुआ है। वह स्वीच ऑफ था। 

जानकारी होते ही पहुंचे अधिकारी 
घटना की जानकारी होते ही एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी निवेश कटियार, सीओ फरेंदा सुनील दत्त दूबे के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed