{"_id":"63732406b45ce91fd9544d4d","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-track-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
Tue, 15 Nov 2022 11:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:00 AM IST
सार
दीप नरायण यादव 13 नवंबर की देर शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन काफी खोजबीन किए, कुछ पता नहीं चल सका। उन्हें बताया गया कि एक शव ट्रैक पर मिला है। परिजन शव को देखकर दीप नरायण यादव के रूप में पहचान की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गहर-कसरवल रेलवे अंडर पास के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। उसकी पहचान गीडा थाना क्षेत्र के टड़वा माफी निवासी दीप नारायण यादव (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दीप नरायण यादव 13 नवंबर की देर शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन काफी खोजबीन किए, कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच परिजन उसे ढूंढते मगहर स्टेशन गए, जहां पर उन्हें बताया गया कि एक शव ट्रैक पर मिला है। परिजन शव को देखकर दीप नरायण यादव के रूप में पहचान की।
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार
हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गाव में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद से युवक फरार था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कटाइटिकर पुल पर एक संदिग्ध युवक खड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने घटना में शामिल होने की बात बताई। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के छपिया पोस्ट बसियाखोर निवासी दशरथ यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।