फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of youth found hanging from a tree in Bhatani Deoria family members accused of murder

Deoria: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप... ढाई महीने पहले किया था प्रेम विवाह

Fri, 28 Jun 2024 09:51 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भटनी (देवरिया)
अमर उजाला नेटवर्क, भटनी (देवरिया) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Jun 2024 09:51 AM IST
सार

युवक नाराज पत्नी से मिलने ससुराल गया था। उसने ढाई महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से ससुराल पक्ष के लोग खुश नही थे और इसको लेकर अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from a tree in Bhatani Deoria family members accused of murder
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के चांदपार गांव के समीप कोइलार नाले के पास शुक्रवार सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा तो युवक की पहचान चांदपार गांव निवासी के रूप में हुई। जांच में युवक का ढाई महीने पहले पड़ोस गांव के एक युवती से प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से ससुराल पक्ष के लोग खुश नही थे और इसको लेकर अक्सर विवाद होता था। बुधवार को विवाद से परेशान पत्नी भी मायके चली गई। युवक नाराज पत्नी को मनाने गुरुवार शाम ससुराल गया था। हादसे के बाद युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार गांव निवासी शराफत अली (23) पुत्र निक मोहम्मद गांवों में फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचता था। इसी दौरान करीब एक साल पूर्व खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बहोरवा मिश्र गांव निवासी एक युवती से उसको प्रेम हो गया। परिजनों से बचकर  दोनों छुप कर मिलने लगे। प्रेम परवाह चढ़ा तो दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खाकर शादी करने पर अड़ गए। हालांकि युवती के घर वाले शादी कराने को तैयार नही हुए, लेकिन युवती के जिद के आगे विवश होकर इस पर उन्होंने सहमति जता दी। इसके बाद अप्रैल महीने में शराफत और जरीना की शादी धूमधाम से हुई। लोगों ने बताया कि शादी के एक महीने बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में कई बार पंचायत हुई। इससे तंग आकर जरीना बुधवार को मायके चली गई। बृहस्पतिवार शाम गलती का एहसास होने पर शराफत पत्नी को मनाने बहोरवा मिश्र चला गया। अगले दिन सुबह शुक्रवार को चांदपार गांव के पास पेड़ की डाली में फंदे से झूलता उसका शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि चांदपार गांव के पास पेड़ से लटका युवक का शव मिला है। शरीर पर कोई चोट का निशान नही है। जिससे आत्महत्या के कयास लगाए जा रहे है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति समझ में आएगी। इसके अलावा परिजनों ने युवक के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed