{"_id":"6215e13a6b03a74bc5748aa7","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पेड़ में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पेड़ में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 23 Feb 2022 12:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:54 PM IST
सार
एसओ बेलीपार दिलीप पांडेय ने बताया कि युवक का पेड़ से लटका शव मिला है। प्रथम दृष्टया सुसाइड लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके में बुधवार सुबह एक युवक की पेड़ से फंदे के सहारे लटकी लाश मिली। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला खुदकुशी का है। लेकिन, अभी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के जंगल दीर्घन सिंह निवासी 24 वर्षीय अभिषेक विश्वकर्मा उर्फ गोलू की ताल नंदौर में वसुंधरा सिटी के पास बेर के पेड़ में लटकती हुई लाश मिली। उसका शव रस्सी से लटका हुआ था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, युवक मंगलवार की रात 3 बजे तक जाग रहा था और किसी युवती से बात कर रहा था। इसके बाद वह कब घर से निकला किसी को पता नहीं। सुबह शौच करने गए लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा और पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन
एसओ बेलीपार दिलीप पांडेय ने बताया कि युवक का पेड़ से लटका शव मिला है। प्रथम दृष्टया सुसाइड लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।