{"_id":"62b299d7b21da11869620037","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-tree-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, रस्सी से बनाया था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, रस्सी से बनाया था फंदा
Wed, 22 Jun 2022 09:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:55 AM IST
सार
महिला संदीप को धमकी दे रही थी कि जमीन बैनामा करा दो नहीं तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगी। पुलिस तहरीर में दिए गए आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के मंगलपुर गांव निवासी संदीप निषाद (25) ने सोमवार देर रात खुदकुशी कर ली। युवक का शव पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता ने गांव की एक महिला और उसके पति के खिलाफ तहरीर दी है।
पिता रामचंदर निषाद के मुताबिक, संदीप प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसका संबंध एक महिला से था। आरोप है कि महिला रामचंदर की जमीन खरीदना चाहती थी। इसलिए वह बार बार युवक से कह रही थी कि पिता को मनाकर जमीन बैनामा करवा दे।
पिता का आरोप है कि उन्होंने जब जमीन बैनामा करने के लिए मना कर दिया तो महिला और उसके पति ने संदीप को खुदकुशी के लिए उकसाया। इससे संदीप ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला संदीप को धमकी दे रही थी कि जमीन बैनामा करा दो नहीं तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगी। पुलिस तहरीर में दिए गए आरोपों की जांच कर रही है। संदीप की अभी शादी नहीं हुई थी और वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।