फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of young man found hanging from bamboo tree fear of murder

Gorakhpur News: बांस के पेड़ से लटकी युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

Mon, 27 Feb 2023 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो उरुवा बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो उरुवा बाजार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Feb 2023 11:39 AM IST
सार

सिकरीगंज के मुसरद गांव निवासी जितेंद्र शनिवार को घर से एक दोस्त के जन्मदिन समारोह में जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन, रात में घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में थे कि इसी बीच बगल के गांव तुर्कवलिया में उसका बांस के पेड़ से लटकता शव मिला।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from bamboo tree fear of murder
मृतक जितेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में उरुवा बाजार इलाके के तुर्कवलिया गांव में बांस के पेड़ से रविवार सुबह जितेंद्र यादव (21) की लटकती लाश मिली। उसके दोनों पैर जमीन पर टिके होने की वजह से खुदकुशी की बात किसी से पच नहीं रही। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घरवालों ने भी हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के मुसरद गांव निवासी जितेंद्र शनिवार को घर से एक दोस्त के जन्मदिन समारोह में जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन, रात में घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में थे कि इसी बीच बगल के गांव तुर्कवलिया में उसका बांस के पेड़ से लटकता शव मिला।
विज्ञापन


गांव में ही उसके मौसा गिरिजेश का घर है। उन्होंने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पुलिस को जितेंद्र के पास से सिंदूर की डिब्बी, दो मोबाइल फोन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, जांच शुरू

गांव वालों के बीच चर्चा है कि जितेंद्र का गांव के पास की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। 28 फरवरी को युवती की शादी होनी है। शादी से पहले शनिवार को शायद जितेंद्र मिलने गया हो। उसके पास सिंदूर मिलने की वजह से गांव वालों की इस चर्चा पर सबको यकीन भी है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में रहते हैं पिता, पांच भाइयों में सबसे बड़ा
जितेंद्र के पिता रामप्रवेश उर्फ दुर्विजय यादव दिल्ली में रहते हैं। वहीं पर काम करते हैं। मौत की सूचना वह गांव आने के लिए निकल गए हैं। जितेंद्र पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed