{"_id":"61d423087dd0ce02a3785b62","slug":"dead-body-of-west-bengal-youth-found-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पेड़ से लटकता मिला पश्चिम बंगाल के युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पेड़ से लटकता मिला पश्चिम बंगाल के युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
Tue, 04 Jan 2022 04:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Jan 2022 04:06 PM IST
सार
दो दिन पहले ही साथियों के साथ साहबगंज आया था। सोमवार की शाम चार बजे घर से निकला था, सुबह शव मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल से कमाने आए एक युवक का शव मंगलवार को सुबह रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज के निकट पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के साथियों ने रामकोला थाने पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
युवक के साथी सुखलाल, सिराज और सुरेश ने बताया कि मृतक राहुल सौरेन भज्जनपुर थाना खोड़ीभारी जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। काम की तलाश में दो दिन पहले आया था। सोमवार की शाम करीब चार बजे साहबगंज चौराहे पर गया था और तब से वापस नहीं आया। रात में उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
सुबह भी खोजते हुए बगल में मठिया टोले के बगल में नहर के किनारे पहुंचे तो वहां नीम के पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर अगल-बगल के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामपुर अरुण प्रताप सिंह, समरजीत सिंह उर्फ गोल्डी सिंह, नबी हुसैन, सरवन कुशवाहा, अमित सिंह, मनीष सिंह, रामप्यारे सिंह, कैलाश यादव पूर्व प्रधान, राम विनय यादव, अशोक पांडेय ने इस घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रामकोला थाने के प्रभारी एसओ रामचंद्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।