फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of hen farm operator found in suspicious condition in Gorakhpur

गोरखपुर: संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला मुर्गी फार्म संचालक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 14 May 2021 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 May 2021 10:32 AM IST
सार

जेब से मिले सुसाइड नोट में ब्याज पर रुपये देने वाले एक व्यक्ति के धमकी देने का जिक्र, खोराबार के कुस्मही बाजार स्थित मुर्गी फार्म में मिला शव, घरवालों ने हत्या की आशंका जताई

 

विज्ञापन
Dead body of hen farm operator found in suspicious condition in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार के कुसम्ही बाजार स्थित रूद्रापुर पासी टोला में मुर्गी फार्म संचालक जितेंद्र कुमार सिंह (55) का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। जितेंद्र की जेब से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें ब्याज पर रुपये देने वाले इलाके के एक व्यक्ति द्वारा धमकी देने का जिक्र है। परिजनों ने भी मौखिक रूप से हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के मुडियारी खुर्द निवासी जितेंद्र सिंह खोराबार के कुसम्ही के पासी टोला में मुर्गी फार्म लीज पर चलाते थे। उनके भाई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह चार बजे जितेंद्र घर से मुर्गी फार्म जाने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जितेंद्र का उनके बेटे देवव्रत सिंह के मोबाइल फोन पर संदेश आया कि अब मैं इस दुनिया से अलविदा हो रहा हूं। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। बेटा जल्दी से घर से मुर्गी फार्म पर गया। वहां कमरे में उनका शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैर जमीन से सटा था और आंखों पर चश्मा लगा था। एक चप्पल पैर में तो दूसरा पैर के पास था। गर्दन टेढ़ी थी और फंदा लगा था, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। बेटे ने पुलिस को फोन किया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस को जितेंद्र की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें क्षेत्र के एक व्यक्ति का नाम और ली गई रकम के बारे में लिखा गया है, जो कि ब्याज पर रुपये देता है। घर वालों के अनुसार दो माह से रुपये का ब्याज ने देने पर बार बार धमकी मिल रही थी।

परिजनों के अनुसार जितेंद्र पिछले तीन दिनों से बहुत परेशान थे और किसी को रकम देने की बात कह रहे थे। फिलहाल घरवालों ने आरोप के बारे में तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जेब से सुसाइड नोट मिला है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed