फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of drowned youth found in Turra drain, murder case against four

Gorakhpur News: तुर्रा नाले में डूबे युवक का शव मिला, चार पर हत्या का केस

Wed, 10 Jul 2024 06:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned youth found in Turra drain, murder case against four
पिपराइच (गोरखपुर)।
विज्ञापन

अगया निवासी 19 साल के युवक का शव मंगलवार को थाना क्षेत्र के तुर्रा नाले से बरामद हो गया। तीन दिन से एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, अगया निवासी करन चौहान (19) पिता की मौत के बाद से ही ग्राम लक्ष्मीपुर हैदर गंज में अपने मामा के घर रह रहा था। रविवार को वह मामा के घर से अपने गांव जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसके रास्ते में पड़ने वाले जंगल अहमद अली शाह गांव के पास तुर्रा नाले में डूबने की खबर मिली। सोमवार को क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा की देखरेख में भारी संख्या में पुलिस बल व एनडीआरएफ टीम ने करन की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को भी एनडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश की और घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

करन के डूबने की सूचना के बाद ही उसकी बहन प्रियंका ने आरोप लगाया था कि उसके भाई को मारकर नाले में फेंका गया है। उसने आरोप लगाया था कि हैदरगंज निवासी सुमित, मोनू, दिनेश, विमल ने करन को मारले की धमकी दी थी। उसने पुलिस को इसकी तहरीर दी थी लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया, जिससे उसके भाई को अपनी जान गंवानी पड़ी। शव मिलने के बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत सुमित, मोनू, दिनेश, विमल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed