{"_id":"61b4674f2f00f05ed01bcc10","slug":"dead-body-of-chicken-farm-operator-couple-found-in-mysterious-circumstances-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: बंद कमरे में मिले मुर्गी फॉर्म संचालक दंपती के शव, पांच सौ चूजे भी मिले मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: बंद कमरे में मिले मुर्गी फॉर्म संचालक दंपती के शव, पांच सौ चूजे भी मिले मृत
Sat, 11 Dec 2021 03:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Dec 2021 03:42 PM IST
सार
दंपती रात में खाना खाकर मुर्गी फॉर्म में सोने गए थे। शनिवार की सुबह देर तक घर वापस नहीं आए तो परिजन फॉर्म पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव के सिवान में संचालित मुर्गी फॉर्म के कमरें में शनिवार सुबह दंपति के शव मिले। फॉर्म से पांच सौ मरे हुए चूजे भी बरामद किए गए। इसी घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव निवासी नथुनी यादव (40) गांव से कुछ दूर सिवान में मुर्गी फॉर्म का संचालन करते थे। जहां रोज की तरह शुक्रवार शाम को घर पर भोजन करने के बाद नथुनी पत्नी पूनम (35) के साथ फॉर्म पर सोने चले गए। शनिवार सुबह देर तक जब दंपती फॉर्म से घर नहीं पहुंचे, तो परिजन तलाश करते हुए फॉर्म पहुंचे। जहां परिजन फॉर्म के अंदर कमरे में दंपति के शव देख सन्न रह गए। फॉर्म में पांच सौ चूजे भी मृत अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। फिलहाल मौत की वजह अभी भी उजागर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि फॉर्म संचालक द्वारा शुक्रवार को पांच सौ चूजे मंगाए गए थे। जिन्हें ठंड से बचाने के लिए फॉर्म के चारों तरफ पॉलीथिन लगाकर आग जलाई गई थी। प्रथम द्रष्टया मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी लग रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मुर्गियों की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी के लिए उनका भी पोस्टमार्टम कराया जाएगा।