फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of a youth found on the banks of Rapti river

Gorakhpur News: राप्ती नदी किनारे मिला युवक का शव

Sat, 22 Nov 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the banks of Rapti river
चिल्लूपार/बांसगांव। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के आछीडीह-नवलपुर गांव के सामने शुक्रवार शाम राप्ती नदी के किनारे 25 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान गोला थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी आशुतोष कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे कुछ ग्रामीण आछीडीह-नवलपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राप्ती नदी किनारे एक युवक को मृत अवस्था में देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बड़हलगंज थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान आशुतोष कुमार के रूप में हुई। थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि युवक किस परिस्थिति में नदी किनारे पहुंचा और मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


सड़क किनारे मिला शव, शिनाख्त नहीं
बांसगांव थाना क्षेत्र में लालपुर गांव जाने वाले मार्ग के किनारे ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। बांसगांव थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed